Homeदेशमदनी के बयान पर भड़की सियासत, जेडीयू ने नीतीश कुमार से सबक...

मदनी के बयान पर भड़की सियासत, जेडीयू ने नीतीश कुमार से सबक लेने की दी सलाह

Published on

दिल्ली के एक प्रेस कांफ्रेंस में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रेसिडेंट मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि देश में कोई भी मुसलमान किसी विश्वविद्यालय का कुलपति नहीं बन सकता है।उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि मौलाना अरशद मदनी साहब, ये हिंदुस्तान है, हिंदुस्तान की जम्हूरियत बहुत ही सुरक्षित और संरक्षित है।

जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि मौलाना मदनी साहब यह हिंदुस्तान है। हिंदुस्तान की जम्हूरियत इतनी सुरक्षित और संरक्षित है फिर भी आप ‘न्यूयॉर्क’ जा रहे हैं?जरा नीतीश कुमार की तरफ नजरें तो इनायत कर लीजिए।फैजान मुस्तफा चाणक्य नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट के वाइस चांसलर हैं जो देश में एक मानक माना जा रहा है।मजहरुल हक अरबी-फ़ारसी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ मोहम्मद आलमगीर हैं।

यहां लोकतंत्र है, संविधान है और यहां देश के हर जाति व धर्म के लोगों को काम करने का अधिकार है।यह सियासत का विषय हो सकता है ।यह धार्मिक रूप से लोगों को बताने का अपना नजरिया हो सकता है।सरकार में हिस्सेदारी कैसे तय की जाती है ये सीखना है तो नीतीश कुमार से सीखिए।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने एक कार्यक्रम में कहा कि लंदन या न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहरों में मुसलमान मेयर बन सकते हैं, जबकि भारत में वही व्यक्ति किसी विश्वविद्यालय का कुलपति तक नहीं बन सकता है।

Latest articles

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...

बार-बार आता है गुस्सा तो हो जाइए सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी

अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है और हर बात पर गुस्सा आता है,...

More like this