Homeदेशनीतीश कैबिनेट में विभागों का बंटवारा,सारे मलाईदार विभाग BJP के पास,JDU को...

नीतीश कैबिनेट में विभागों का बंटवारा,सारे मलाईदार विभाग BJP के पास,JDU को क्या मिला

Published on

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब विभागों का बंटवारा होने का दावा किया गया है।बीते गुरुवार (20 नवंबर, 2025) को गांधी मैदान में 26 मंत्रियों ने शपथ ली थी।नीतीश कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली थी।अब सरकार में किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला है इसकी एक अनौपचारिक लिस्ट शुक्रवार (21 नवंबर, 2025) को सामने आई जिसमें दावा है कि सम्राट चौधरी को गृह विभाग मिला है।

अनौपचारिक सूची के अनुसार नीतीश के नए मंत्रीमंडल में सम्राट चौधरी को गृह विभाग, विजय कुमार सिन्हा को भूमि एवं राजस्व विभाग खान एवं भू-तत्व विभाग, मंगल पाण्डे को स्वास्थ्य विभाग, दिलीप जयसवाल को विधि विभाग और उद्योग विभाग मिलने का दावा किया गया है।
दावा है कि नितीन नवीन को पथ निर्माण विभाग, रामकृपाल यादव को नगर विकास एवं आवास विभाग और कृषि विभाग, संजय टाईगर को श्रम संसाधन विभाग, अरूण शंकर प्रसाद को पर्यटन विभाग कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, सुरेन्द्र मेहता को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग मिला है।

कथित सूची के अनुसार नारायण प्रसाद को आपदा प्रबंधन विभाग, रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, लखेन्द्र पासवान को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, श्रेयसी सिंह को सूचना प्राद्यौगिकी विभाग और खेल विभाग, प्रमोद चंद्रवंशी को सहकारिता विभाग पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मिला है।

वहीं जेडीयू की बात करें तो अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य और समाज कल्याण मदन सहनी के पास जाने का दावा किया गया है।⁸

वहीं खाद उपभोक्ता विभाग लेसी सिंह ,ग्रामीण विकास विभाग – श्रवण कुमार विजय चौधरी को जल संसाधन भवन निर्माण, विजेंद्र यादव को ऊर्जा विभाग, जमा ख़ान को अल्पसंख्यक और सुनील कुमार को शिक्षा विभाग मिलने का दावा किया गया है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this