Homeदेशबिहार मंत्रिमंडल 2025,नीतीश कैबिनेट में नए चेहरों को मिला मौका

बिहार मंत्रिमंडल 2025,नीतीश कैबिनेट में नए चेहरों को मिला मौका

Published on

पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को हुए भव्य समारोह में नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया इतिहास रच दिया।नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री एवं एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के समक्ष की मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली।बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।एनडीए की आठवीं सरकार के गठन के साथ ही 26 सदस्यीय कैबिनेट का ऐलान भी हो गया, जिसमें बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (रामविलास), हम और रालोमो सभी पार्टियों को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है।इस बार का मंत्रिमंडल जातीय, क्षेत्रीय और राजनीतिक समीकरणों का संतुलित मिश्रण माना जा रहा है।

नीतीश कैबिनेट में 26 चेहरे
मुख्यमंत्री- नीतीश कुमार (जेडीयू)
उपमुख्यमंत्री- सम्राट चौधरी (बीजेपी)
उपमुख्यमंत्री- विजय कुमार सिन्हा (बीजेपी)
जेडीयू कोटे से 8 मंत्री
विजय कुमार चौधरी
बिजेंद्र प्रसाद यादव
श्रवण कुमार
अशोक चौधरी
लेशी सिंह
लेशी सिंह
मदन सहनी
सुनील कुमार
मोहम्मद जमा खान
बीजेपी कोटे से 14 मंत्री
मंगल पांडेय
दिलीप जायसवाल
नितिन नवीन
रामकृपाल यादव
संजय सिंह टाइगर
अरुण शंकर प्रसाद
सुरेंद्र मेहता
नारायण प्रसाद
रमा निषाद
लखेंद्र कुमार रौशन
श्रेयसी सिंह
प्रमोद कुमार
एलजेपी (रामविलास) कोटे से 2 मंत्री
संजय कुमार
संजय कुमार सिंह
हम (सेक्युलर) कोटे से 1 मंत्री
मांझी के बेटे संतोष सुमन
रालोमो कोटे से भी एक मंत्री
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश जो सदन के सदस्य नहीं हैं।जल्द ही विधान परिषद के जरिए भेजे जाने की तैयारी है।
इस कैबिनेट की 5 बड़ी बातें
सबसे बड़ी हिस्सेदारी बीजेपी की, 14 मंत्री शामिल किए गए।
जेडीयू के पुराने भरोसेमंद चेहरे जैसे विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव और अशोक चौधरी फिर प्रमुख भूमिका में हैं।
कुशवाहा और मांझी की ताकत बढ़ी, दोनों के बेटे- दीपक प्रकाश और संतोष सुमन मंत्रिमंडल में शामिल।
चिराग पासवान का कद बढ़ा, एलजेपी (आर) के दो नेताओं को मंत्री बनाया गया।
अनुभव और युवा दोनों का संतुलन, रामकृपाल यादव जैसे अनुभवी और श्रेयसी सिंह जैसे युवा चेहरे साथ में।

Latest articles

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

More like this

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...