Homeदेशमोबाइल की बैटरी अचानक फूल रही है? सावधान! बम की तरह...

मोबाइल की बैटरी अचानक फूल रही है? सावधान! बम की तरह फट सकता है डिवाइस

Published on

मोबाइल की बैटरी का फूल जाना एक बेहद खतरनाक संकेत है।इसे हल्के में लेने की गलती बिल्कुल न करें क्योंकि बैटरी फूलने पर फोन फटने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। अगर आपका फोन भारी महसूस हो रहा है बैक पैनल बाहर की तरफ उभर रहा है या स्क्रीन उठने लगी है तो समझिए बैटरी खराब हो चुकी है।अक्सर यह समस्या हमारी ही कुछ गलत आदतों की वजह से होती है। जानिए वे 5 सबसे खतरनाक गलतियां जो बैटरी को तेजी से खराब करती हैं।

लोकल या डुप्लीकेट चार्जर बैटरी में गलत वोल्टेज भेजते हैं जिससे बैटरी गर्म होकर फूलने लगती है।हमेशा अपने फोन के साथ आने वाला ऑरिजनल चार्जर या ब्रांडेड चार्जर ही इस्तेमाल करें।
कई लोग फोन को पूरी रात चार्जिंग पर लगा रहने देते हैं। लगातार ओवरचार्जिंग बैटरी को अंदर से नुकसान पहुंचाती है, और कुछ समय बाद वह फूलने लगती है।कोशिश करें कि फोन 100% होते ही चार्जर निकाल दें

गेम खेलते हुए या वीडियो एडिटिंग करते हुए अगर आप फोन चार्ज करते हैं तो फोन बहुत अधिक गर्म हो जाता है।यही हीट बैटरी को नुकसान पहुंचाती है। चार्ज करते समय फोन को आराम करने दें और किसी भी भारी ऐप का इस्तेमाल न करें।

कई लोग बैटरी फूलने के बावजूद फोन का इस्तेमाल करते रहते हैं।यह बेहद खतरनाक है।बैटरी दबाव बनाती है और कभी भी फट सकती है। जैसे ही फोन का बैक कवर उठता हुआ दिखे तुरंत फोन बंद कर दें और बैटरी बदलवाएं।
सीधी धूप में फोन का इस्तेमाल करना या गर्म जगह पर उसे छोड़ देना बैटरी को ओवरहीट कर देता है। बैटरी को हमेशा ठंडी और सामान्य तापमान वाली जगह में रखें।

मोबाइल बैटरी का फूलना किसी भी हालत में सामान्य नहीं है।यह आपकी सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।अगर आप ऊपर बताई गई गलतियों से बचेंगे और समय रहते बैटरी की जांच करवाएंगे तो न केवल आपका फोन सुरक्षित रहेगा बल्कि आपकी जान भी खतरे से बच सकती है।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...