Homeटेक्नोलॉजीWhatsApp पर आपको किसी ने Block किया है या नहीं कैसे पता...

WhatsApp पर आपको किसी ने Block किया है या नहीं कैसे पता करें? 

Published on

आज के टाइम में जब भी हमें फोटो, डॉक्यूमेंट्स, लोकेशन शेयर करना हो या रोजमर्रा की बातचीत करनी हो, तो हम फौरन WhatsApp यूज करते हैं। यह ऐप इतना यूजर फ्रेंडली है कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इसे इस्तेमाल करते हैं। यह ऐप अब हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन कई बार आपने नोटिस किया होगा कि कोई अचानक रिप्लाई करना बंद कर देता है या उसकी प्रोफाइल ही गायब लगने लगती है।

ऐसे में दिमाग में यही सवाल आता है कि क्या उसने हमें ब्लॉक कर दिया है? क्योंकि WhatsApp इस बारे में कोई सीधा नोटिफिकेशन नहीं देता, इसलिए पक्का पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।हालांकि, कुछ छोटे-छोटे संकेत और आसान तरीके हैं जिनसे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपको ब्लॉक किया गया है या नहीं।

अगर किसी ने आपको ब्लॉक किया है, तो आप उसका ‘लास्ट सीन’ या ‘ऑनलाइन’ स्टेटस नहीं देख पाएंगे।चाहे आप कितनी भी बार चेक कर लें, अगर ये लगातार गायब दिखता है, तो ये ब्लॉक होने का एक इशारा हो सकता है।लेकिन ध्यान रखें कोई भी अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स में ‘लास्ट सीन’ छिपा सकता है, इसलिए इसे सिर्फ शुरुआती संकेत ही माना जाता है।

अगर किसी ने आपको ब्लॉक कर दिया है, तो उसकी प्रोफाइल फोटो की जगह सिर्फ एक ग्रे आइकॉन दिखाई देगा।वो अपनी DP चाहे जितनी बार बदल ले, आपको कुछ भी अपडेट नहीं दिखेगा।अगर अचानक उसकी प्रोफाइल फोटो गायब हो जाए, तो ये भी एक बड़ा संकेत हो सकता है कि आपको ब्लॉक किया गया है।

अगर आपकी WhatsApp कॉल बार-बार नहीं लग रही और स्क्रीन पर सिर्फ ‘Calling’ दिखने के बाद अपने-आप कट जा रही है, तो ये इस बात का इशारा हो सकता है कि सामने वाले ने आपको ब्लॉक कर दिया है।खासतौर पर तब, जब वो ऑनलाइन दिखता रहे लेकिन कॉल फिर भी कनेक्ट न हो।हालांकि ध्यान रहे, खराब इंटरनेट कनेक्शन की वजह से भी ऐसा अक्सर हो जाता है।

अगर आपके मैसेज पर सिर्फ एक ही टिक दिख रहा है, तो ये सबसे साफ संकेतों में से एक है।आम तौर पर WhatsApp में एक टिक का मतलब होता है मैसेज भेज दिया गया है, दो ग्रे टिक का मतलब मैसेज सामने वाले के फोन तक पहुंच गया, और दो ब्लू टिक का मतलब उसने मैसेज पढ़ लिया. लेकिन अगर किसी ने आपको ब्लॉक कर दिया है, तो दूसरा टिक कभी नहीं दिखेगा क्योंकि आपका मैसेज उनके फोन तक पहुंचता ही नहीं।

अगर किसी ने आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया है, तो उसका स्टेटस आपको बिल्कुल भी नहीं दिखाई देगा। लेकिन ध्यान रखें, ये सिर्फ ब्लॉक की वजह से ही नहीं होता। कई लोग अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स बदल देते हैं, जिससे उनका स्टेटस सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही दिखता है।इसलिए दोनों ही कारण हो सकते हैं।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...