Homeटेक्नोलॉजी बैंक के नाम से आया कॉल या SMS असली नहीं भी हो...

 बैंक के नाम से आया कॉल या SMS असली नहीं भी हो सकता,फेक मैसेज की पहचान

Published on

आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन बैंकिंग ने हमारी जिंदगी को आसान जरूर बना दिया है,लेकिन इसके साथ साइबर ठगी का खतरा भी कई गुना बढ़ गया है।रोज़ाना हजारों लोग ऐसे फिशिंग कॉल, ईमेल और SMS का शिकार बनते हैं जो दिखने में बिल्कुल असली लगते हैं लेकिन दरअसल ठगों का जाल होते हैं।अगर हाल ही में आपको भी किसी बैंक अधिकारी का कॉल या खाते के ब्लॉक होने वाला मैसेज आया है ,तो सावधान हो जाइए ये ठगी का संकेत हो सकता है।

साइबर अपराधी असली बैंक के नाम और लोगो का इस्तेमाल करके नकली मैसेज या ईमेल भेजते हैं।मैसेज में लिखा होता है कि आपका खाता ब्लॉक होने वाला है KYC अपडेट करनी है या कार्ड वेरिफिकेशन जरूरी है। फिर वे आपको एक लिंक पर क्लिक करने या OTP बताने के लिए कहते हैं।जैसे ही आप ऐसा करते हैं आपके बैंक अकाउंट की सारी जानकारी उनके हाथ लग जाती है।

सबसे पहले यह याद रखें कि कोई भी बैंक कभी कॉल, ईमेल या SMS के जरिए आपका OTP, PIN या पासवर्ड नहीं मांगता।अगर किसी मैसेज में कोई लिंक दिया गया है तो उस पर क्लिक न करें।असली बैंक मैसेज हमेशा official sender ID से आते हैं जैसे AXISBK, ICICIB, HDFCBK आदि।अगर मैसेज किसी मोबाइल नंबर से आया है या उसमें गलत स्पेलिंग, लिंक या संदिग्ध शब्द हैं तो समझ लीजिए यह फेक है।

अगर किसी कॉल या ईमेल पर संदेह हो तो सीधे अपने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर बात करें, न कि कॉल करने वाले व्यक्ति से।बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप से ही किसी भी अपडेट की पुष्टि करें।इसके अलावा, अपने मोबाइल और ईमेल पर स्पैम फिल्टर जरूर ऑन रखें।

अगर गलती से आपने कोई संवेदनशील जानकारी शेयर कर दी है या ठगी का शिकार हो गए हैं तो घबराएं नहीं।तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करके या cybercrime.gov.in वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज करें। डिजिटल बैंकिंग जितनी सुविधाजनक है उतनी ही जिम्मेदारी से इसका इस्तेमाल जरूरी है।याद रखें सावधानी ही सुरक्षा है क्योंकि एक गलत क्लिक आपके पूरे बैंक बैलेंस को खाली कर सकता है।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...