भूटान से दिल्ली पहुंचते ही सीधे LNJP पहुंचे पीएम मोदी,

0
53

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भूटान से दिल्ली लौट आए हैं। एयरपोर्ट पर उतरने के तुरंत बाद वह सीधे दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मिल एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। पीएम मोदी दिल्ली ब्लास्ट में घायलों से मिले। इस दौरान उन्होंने घायलों का हाल जाना। पीएम मोदी से बातचीत में कई घायलों ने विस्फोट के समय की स्थिति बयां की।

इससे पहले, अपनी भूटान यात्रा में ही पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा था कि दिल्ली विस्फोट के सभी षड्यंत्रकारियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। इस विस्फोट में 12 लोग मारे गए हैं। प्रधानमंत्री ने भूटान में चांगलिमिथांग उत्सव मैदान में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोमवार को दिल्ली में हुए ‘भयावह’ विस्फोट ने सभी को स्तब्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं विस्फोट से प्रभावित लोगों की पीड़ा समझता हूं।

पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि आज पूरा देश पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ा है। इस विस्फोट के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। मोदी ने कहा कि उन्होंने विस्फोट की जांच से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों और लोगों के साथ सोमवार रातभर बैठक की। उन्होंने कहा कि हमारी एजेंसियां साजिश की तह तक जाएंगी और किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों की भूटान यात्रा के बाद बुधवार को भारत लौटे हैं। इस यात्रा का मतलब भारत और भूटान के बीच दोस्ती और आपसी सहयोग को घनिष्ठ और विकसित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here