Homeदेशमोकामा में वोटिंग से पहले खूनी खेल! जन सुराज समर्थक की गोली...

मोकामा में वोटिंग से पहले खूनी खेल! जन सुराज समर्थक की गोली मारकर हत्या

Published on

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकाम के चर्चित नेता दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। यह घटना उस वक्त हुई, जब दुलारचंद यादव मोकामा के बसावनचक गांव में गुरुवार को जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्षी के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे।अपराधियों ने दुलारचंद यादव को पहले गोली मारी, इसके बाद गाड़ी से भी कुचल दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।दुलारचंद यादव की हत्या का आरोप उनके परिजन मोकामा से बाहुबली पूर्व विधायक और जेडीयू के उम्मीदवार अनंत सिंह पर लगा रहे है।इस घटना ने पूरे मोकामा के चुनावी माहौल में गहरा तनाव पैदा कर दिया है।पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

बाढ़-2 SDPO अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि टाल क्षेत्र में 2 पार्टियों का काफिला जा रहा था। किसी बात को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर गोली मारने और गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आवेदन प्राप्त होने पर FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। FSL टीम को सूचित कर दिया गया है।टीम जांच करेगी।घटना स्थल पर सभी चीजों का अवलोकन किया जाएगा।

दुलारचंद यादव का नाम मोकामा टाल इलाके में कोई अनजान नहीं था। दुलारचंद यादव की पहचान मोकामा टाल क्षेत्र के एक प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में थी।दुलारचंद यादव 1990 के दशक में लालू प्रसाद यादव के करीबी लोगों में गिने जाते थे।1990 के दशक में लालू यादव के सत्ता के दौर में दुलारचंद यादव की पकड़ इस क्षेत्र में काफी मजबूत मानी जाती थी।दुलारचंद यादव कभी आरजेडी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे थे। वर्तमान में वह अपने भतीजे पीयूष प्रियदर्शी को ज़ोर-शोर से समर्थन दे रहे थे और उनके लिए दुलारचंद यादव वोट मांग रहे थे।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this