Homeदेशनीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री, अमित शाह ने NDA के CM फेस...

नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री, अमित शाह ने NDA के CM फेस का किया ऐलान

Published on

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सीएम फेस को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया है।दरभंगा के अलीगनर में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री और लालू यादव अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का सपना देख रहे हैं। लेकिन मैं बता दूं कि पटना और दिल्ली में फिलहाल कोई सीट खाली नहीं है।गृह मंत्री के इस एलान से यह साफ हो गया कि चुनाव के नतीजों के आने के बाद अगर एनडीए सरकार बनाने की स्थिति में आती है तो बीजेपी नीतीश कुमार के नाम का ही समर्थन करेगी।

अमित शाह के एस ऐलान के बाद से NDA और खासकर जनता दल यूनाइटेड के समर्थकों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि महागठबंधन के नेता लगातार यह बात अपनी सभाओं में कह रहे थे कि चुनाव जीतने के बाद बीजेपी नीतीश कुमार को पद से हटाकर अपने नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी।इस बात को साबित करने के लिए विपक्ष के नेता केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का उदाहरण देते रहे हैं। दरअसल, 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनाव के बाद पार्टी ने डॉ मोहन यादव को नया मुख्यमंत्री चुना था।

अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में दरभंगा की 10 में से 9 सीटें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के खाते में गई थी ।इस बार वे सभी 10 सीटें एनडीए को दिलाएं। इससे बिहार में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जा सके।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एलान किया था कि अगर चुनाव के बाद नतीजे महागठबंधन के पक्ष में आएंगे तो कांग्रेस सीएम पद के लिए तेजस्वी के नाम का समर्थन करेगी। इसके साथ ही पार्टी ने डिप्टी सीएम के पद पर मुकेश सहनी के नाम का समर्थन किया था।हालांकि पार्टी ने खुद के किसी नेता को डिप्टी सीएम का उम्मीदवार नहीं बनाया।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...