Homeदेश CM नीतीश की सुरक्षा में भारी चूक, हाजीपुर में मुख्यमंत्री के सर...

 CM नीतीश की सुरक्षा में भारी चूक, हाजीपुर में मुख्यमंत्री के सर पर मंडराने लगा ड्रोन

Published on

विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में रैली करने हाजीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। बताया जाता है कि सीएम हाजीपुर के प्रेमराज में जेडीयू प्रत्याशी सिद्धार्थ पटेल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे।इसी दौरान सभा स्थल पर मंच के ठीक सामने अनजान ड्रोन मंडराने लगा। ड्रोन को देखकर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी तुरंत सतर्क हो गए और सुरक्षाकर्मियों ने डंडे से मारकर ड्रोन को नीचे गिराया और मौके पर मौजूद युवक को, जो ड्रोन उड़ा रहा था उसे पकड़ लिया।

सभा से ड्रोन जब्त कर लिया गया है और युवक से पूछताछ के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले लिया है।फिलहाल जांच चल रही है कि ड्रोन उड़ाने के पीछे मकसद क्या था और कहीं यह सुरक्षा में सेंध की कोशिश तो नहीं थी।घटना के बाद सभा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थिति शीघ्र ही नियंत्रित कर ली गई।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम पूरा किया और सुरक्षित रवाना हो गए।

बताया जा रहा है कि सीएम की सभा में किसी को भी ड्रोन लेकर आने की अनुमति नहीं थी।इसके बावजूद वहां एक लड़का ड्रोन लेकर पहुंच गया और उड़ाने लगा।अचानक से मंच के पास ड्रोन को उड़ता देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी भी एक वक्त के लिए दंग रह गए।हालांकि बाद में हालात को संभालते हुए उन्होंने ड्रोन और उसे उड़ाने वाले दोनों को ही अपने कब्जे में ले लिया।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this