Homeदेशसीएम नीतीश ने बताया बिहार में कैसा है माहौल, बोले- याद कीजिये...

सीएम नीतीश ने बताया बिहार में कैसा है माहौल, बोले- याद कीजिये क्या स्थिति थी

Published on

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित किया।उन्होंने यहां अपने 20 साल के कार्यकाल के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि पहले लोग शाम को घर से बाहर निकलने में डरते थे।आज पूरे बिहार में कोई भय में नहीं रहता है।

नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर में कहा कि हमारी सरकार लगातार 20 वर्षों से विकास के कामों में लगी हुई है ,लेकिन हम लोगों के पहले जो सरकार थी उसकी क्या स्थिति थी , वह याद कीजिए।शाम के समय के बाद लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे।समाज में कितना विवाद था।शिक्षा की भी यही स्थिति थी। सड़कें बहुत कम थी और बिजली भी बहुत कम घरों में थी।लेकिन जब हमें मौका मिला तो हमने सभी लोगों के लिए काम किया।अब किसी प्रकार के डर या भय का वातावरण नहीं है। राज्य में प्रेम भाईचारे और शांति का माहौल है।

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि 10 लाख रोजगार की बात थी, अब उसके लिए इतना काम किया गया है कि जहां तक रोजगार की बात है तो 40 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है। कुल 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है।हमने तय किया है कि आगामी 5 साल में हम लोग 1 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे।

सीएम नीतीश ने मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का जिक्र करते हुए कहा कि हाल ही में महिलाओं के रोजगार के लिए एक नई योजना, ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ शुरू की गई है,जिसमें हर घर की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार की राशि दी जा रही है।अब तक 1 करोड़ 21 लाख महिलाओं को ये राशि दी जा चुकी है।शेष महिलाओं को राशि देने हेतु तिथि निर्धारित कर दी गई है। जिनका रोजगार अच्छा चलेगा उन्हें 2 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this