Homeदेशसामने आई राजद की पूरी लिस्ट, राघोपुर से लड़ेंगे तेजस्वी, कुटुंबा सीट...

सामने आई राजद की पूरी लिस्ट, राघोपुर से लड़ेंगे तेजस्वी, कुटुंबा सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी

Published on

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी आज अपने चरम पर है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, लेकिन इसमें कुटुंबा विधानसभा सीट से किसी उम्मीदवार का नाम नहीं है।इस कदम से कांग्रेस पार्टी को राहत की सांस मिली है, क्योंकि अब यह सीट उनके लिए खुली मानी जा रही है। दूसरे चरण के नामांकन का आज अंतिम दिन है, जबकि पहले चरण के नामांकन वापस लेने की भी यही अंतिम तारीख है।इस बीच राजनीतिक दलों की रणनीतियां भी साफ हो रही हैं।

कुटुंबा से बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम आज अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं।आरजेडी द्वारा इस सीट पर उम्मीदवार न घोषित करने का मतलब साफ है।कुटुंबा इस बार कांग्रेस के खाते में चली गई है।

आरजेडी ने अपने कई प्रमुख उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।
आरजेडी के अलावा इस बार महागठबंधन के तहत कांग्रेस, वीआईपी, सीपीआई-माले, ने नामांकन कर चुनावी मैदान में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा दी है।

आरजेडी इस बार महागठबंधन के तहत कांग्रेस, वीआईपी, सीपीआई-माले, सीपीएम और सीपीआई के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।हालांकि महागठबंधन में अभी तक सीट शेयरिंग का फाइनल फॉर्मूला घोषित नहीं हुआ है। कई सीटों पर आरजेडी और कांग्रेस दोनों ने उम्मीदवार उतार दिया है, जिससे गठबंधन के भीतर हलचल और असमंजस बना हुआ है।

आरजेडी ने प्रमुख सीटों पर बड़े और लोकप्रिय उम्मीदवार उतारकर मतदाताओं पर प्रभाव डालने की रणनीति अपनाई है।दूसरी ओर, महागठबंधन में सीट बंटवारे और फॉर्मूले का इंतजार नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्सुकता और दबाव दोनों बढ़ा रहा है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this