Homeदेशपहले किया मना फिर हुई मुलाकात! हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिले...

पहले किया मना फिर हुई मुलाकात! हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिले राहुल गांधी

Published on

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की हत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार (17 अक्टूबर 2025) को हरिओम के परिवार से मिलने फतेहपुर पहुंचे। हालांकि इससे पहले परिजनों ने एक वीडियो जारी कर राहुल गांधी से मिलने से इनकार कर दिया था। परिवार का कहना था कि उन्हें सरकारी मदद और नौकरी मिल चुकी है और वे अब किसी राजनीतिक दल से नहीं मिलना चाहते।इसके बावजूद राहुल गांधी करीब आधे घंटे तक हरिओम के घर पर रुके और परिवार से बातचीत की।
मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि यह अपराध किसी परिवार ने नहीं किया, बल्कि अपराध इनके खिलाफ हुआ है, लेकिन सरकार इन्हें ही अपराधी की तरह पेश कर रही है। परिवार को घर में बंद कर रखा गया है और डराया जा रहा है।राहुल गांधी ने यह भी कहा कि हरिओम की बहन की तबीयत खराब है, लेकिन उसे भी इलाज के लिए बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन और सरकार ने परिवार पर वीडियो जारी करने का दबाव डाला, जिसमें उनसे कहा गया कि वे राहुल गांधी से नहीं मिलना चाहते।

राहुल गांधी ने मुलाकात के बाद कहा कि पूरे देश में दलितों पर अत्याचार और हिंसा बढ़ रही है।सरकार को इनके सम्मान और सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि परिवार को न्याय दिलाया जाए और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई हो।राहुल गांधी ने कहा कि दोषियों को बचाने की कोशिश नहीं बल्कि उन्हें जल्द सजा दिलाने की आवश्यकता है।

हरिओम वाल्मीकि के परिवार ने पहले ही एक वीडियो संदेश में कहा था कि हम किसी भी राजनीतिक नेता से नहीं मिलना चाहते।सरकार ने हमारी मदद की है, आर्थिक सहायता दी है और नौकरी भी दी गई है।हरिओम के छोटे भाई शिवम वाल्मीकि ने कहा कि मैं सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट हूं। राहुल गांधी या किसी अन्य पार्टी के नेता हमारे घर राजनीति करने न आएं।

बात उस घटना की लेकर की जाय तो फतेहपुर में कुछ दिन पहले हरिओम वाल्मीकि की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और सरकार नेआर्थिक सहायता के साथ सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया था, लेकिन अब राहुल गांधी की मुलाकात के बाद यह मामला फिर से राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। एक ओर परिवार सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट दिखाई दे रहा है तो दूसरी ओर विपक्ष का आरोप है कि सरकार परिवार को दबाव में रख रही है और न्याय से दूर कर रही है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...