HomeदेशCM नीतीश कुमार बोले,पहले हिंदू-मुस्लिम के झगड़े होते थे', PM मोदी का...

CM नीतीश कुमार बोले,पहले हिंदू-मुस्लिम के झगड़े होते थे’, PM मोदी का जिक्र कर क्या कहा?

Published on

समस्तीपुर के सरायरंजन में नीतीश कुमार ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पहले बहुत बुरा हाल था। शाम के बाद कोई घर के बाहर नहीं निकलता था।उनके समय में हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे। बहुत कम बच्चे पढ़ते थे। पढ़ाई कम होती थी। बिहार के विकास का काम लगातार हो रहा है। अब डर और भय का वातावरण नहीं है।अब झगड़ा नहीं होता है।

सीएम नीतीश ने कहा कि जब हमें मौका मिला था तब कब्रिस्तानों की घेराबंदी करवाई। अब झगड़ा नहीं होता है।2016 में हमने देखा कि जो हिंदू के मंदिर थे, वहां भी गड़बड़ होती थी।वहां भी घेराबंदी की गई, अब कोई गड़बड़ी नहीं होती है।हमने बड़ी संख्या में स्कूल खोले। शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु लड़के-लड़कियों के लिए पोशाक और साइकिल योजना शुरू की।

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने आगे कहा कि हमने मुस्लिम समुदाय के लिए भी काफी काम किया है।2025 में बजट में बिहार के मखाना बोर्ड समेत कई घोषणाएं की गईं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पीएम बहुत ज्यादा बिहार आते हैं।जगह जगह जाकर लोगों की समस्याओं को देखते हैं।2024 में सरकार बनने के बाद उन्होंने बिहार को सौगात दी।सीएम नीतीश जिस मंच से जनसभा को संबोधित कर रहे थे, उसके पीछे पीएम मोदी की तस्वीर लगी थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बिहार में बड़ी संख्या में नियोजित शिक्षकों की बहाली की। बीपीएससी के जरिए दो लाख 58 हजार सरकारी शिक्षकों की बहाली की।

उन्होंने कहा कि हम 5 नवंबर 2005 में सरकार में आए।तब से हमने बिहार के लिए बहुत काम किया। पहले स्थिति बहुत खराब थी।पहले इलाज का इंतजाम नहीं था। सड़कें बहुत कम थीं, जो थीं भी उनका बहुत बुरा हाल था।बिजली भी बहुत कम जगह थी।हम लोगों की जब सरकार आई तो सभी वर्गों के लिए काम किया।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this