Homeदेशतेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: सबको मिलेगी सरकारी नौकरी, 20 दिनों में...

तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: सबको मिलेगी सरकारी नौकरी, 20 दिनों में बनाएंगे कानून

Published on

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को एक बड़ा राजनीतिक दांव खेला है।पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने घोषणा की कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो बिहार के हर ऐसे परिवार को सरकारी नौकरी दी जाएगी, जिसके किसी भी सदस्य के पास फिलहाल सरकारी नौकरी नहीं है।

तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही 20 दिनों के अंदर इस नीति को अधिनियमित कर देंगे और 20 महीनों के भीतर हर परिवार को सरकारी नौकरी देकर अपना वादा पूरा करेंगे। उन्होंने इसे “न्याय और अवसर” की नई शुरुआत बताते हुए कहा कि यह कदम बिहार के विकास में ऐतिहासिक साबित होगा।

तेजस्वी यादव ने 2020 के चुनावी वादे को याद दिलाते हुए कहा कि उस समय उन्होंने 10 लाख सरकारी नौकरियों की घोषणा की थी।लेकिन एनडीए सरकार ने उसे मजाक बना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब मैंने कहा था कि 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे, तब मुख्यमंत्री जी ने पूछा था कि पैसा कहां से आएगा, क्या अपने बाप के पास से लाएगा? लेकिन अब जनता पूछ रही है कि दो साल बीत गए, नौकरी कहां है?

आरजेडी नेता ने आगे कहा कि बिहार की असली ताकत उसकी युवा आबादी है, और अगर युवाओं को रोजगार मिलेगा तो राज्य हर क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी की सरकार आने पर न सिर्फ नौकरी मिलेगी बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा किए जाएंगे।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this