Homeदेश 24 घंटे में ,महागठबंधन में हो जायेगा सीट बंटवारे का ऐलान,क्या हो...

 24 घंटे में ,महागठबंधन में हो जायेगा सीट बंटवारे का ऐलान,क्या हो सकता है फार्मूला

Published on

महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने सीट बंटवारे की घोषणा को लेकर नई तारीख तय कर दी है।सहनी ने बताया कि महागठबंधन के अंदर सीटों का बंटवारा तय हो चुका है। कल शाम बुधवार को गठबंधन के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर औपचारिक ऐलान करेंगे कि किस दल को कितनी सीटें मिलीं, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इन सभी बिंदुओं पर पूरी जानकारी साझा की जाएगी। इससे पहले सहनी ने दशहरा के दिन सीट बंटवारे की घोषणा करने की बात कही थी।

मुकेश सहनी ने आगे कहा कि साढ़े तीन साल पहले बीजेपी ने हमारे विधायकों को तोड़कर हमें सत्ता से बाहर कर दिया था। तभी से हमने ठान लिया था कि बीजेपी को हराकर बिहार से बाहर करना है। हम लगातार इसी लक्ष्य को लेकर तैयारी कर रहे हैं।अब हम महागठबंधन के एक मजबूत साथी के रूप में चुनावी मैदान में उतरेंगे और बीजेपी को बिहार की सत्ता से बेदखल करेंगे।

सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए सहनी ने कहा कि कभी नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में एक फैक्टर थे, लेकिन अब वह प्रभाव खत्म हो चुका है। 2015 में उन्होंने लालू प्रसाद यादव के सहयोग से मुख्यमंत्री पद पाया और 2020 में केवल 43 सीटों के बावजूद बीजेपी की मदद से सत्ता में आए।लेकिन इस बार वैसा नहीं होगा।

रविवार को तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर महागठबंधन की लगभग 5 घंटे लंबी बैठक हुई थी। इसमें सभी घटक दलों के शीर्ष नेता मौजूद रहे।बैठक के बाद आरजेडी विधायक आलोक मेहता ने बताया कि सीट बंटवारा पूरी तरह तय हो गया है और दो दिनों के भीतर औपचारिक घोषणा की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन में बड़े भाई की भूमिका आरजेडी निभाएगी।इस बार आरजेडी 144 सीट, कांग्रेस 52-56 सीट, वामदल 35 सीट, मुकेश सहनी की वीआईपी 8-10 सीट और पशुपति पारस की पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this