Homeदेशसुप्रीम कोर्ट में जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील पर बड़ा...

सुप्रीम कोर्ट में जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील पर बड़ा एक्शन

Published on

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने सोमवार (6 अक्टूबर, 2025) को सुप्रीम कोर्ट में वकील राकेश किशोर को तत्काल प्रभाव से वकालत से निलंबित कर दिया है। बीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई के प्रति वकील के असम्मानजनक व्यवहार को आधार बनाते हुए यह कार्रवाई की है।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के हस्ताक्षर से जारी आदेश में साफ किया गया है कि निलंबन की अवधि के दौरान राकेश किशोर भारत के किसी भी कोर्ट या ट्रिब्यूनल में पेश नहीं हो सकेंगे। उनके नाम पर जारी सभी आईडी कार्ड या एक्सेस पास को तत्काल निष्क्रिय करने का भी निर्देश दिया गया है।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने सोमवार (6 अक्टूबर, 2025) को सुप्रीम कोर्ट में वकील राकेश किशोर को तत्काल प्रभाव से वकालत से निलंबित कर दिया है।बीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई के प्रति वकील के असम्मानजनक व्यवहार को आधार बनाते हुए यह कार्रवाई की है।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के हस्ताक्षर से जारी आदेश में साफ किया गया है कि निलंबन की अवधि के दौरान राकेश किशोर भारत के किसी भी कोर्ट या ट्रिब्यूनल में पेश नहीं हो सकेंगे।उनके नाम पर जारी सभी आईडी कार्ड या एक्सेस पास को तत्काल निष्क्रिय करने का भी निर्देश दिया गया है।

बीसीआई ने सोमवार (6 अक्टूबर, 2025) को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की कोर्ट में हुई घटना का हवाला दिया है। आदेश में कहा गया है कि प्रथमदृष्टया साक्ष्यों के मुताबिक 6 अक्टूबर, 2025 की सुबह लगभग 11:35 बजे वकील राकेश किशोर ने सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर 1 में अपने जूता उतारकर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की तरफ फेंकने का प्रयास किया।वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उन्हें हिरासत में ले लिया।

अंतरिम आदेश में कहा गया है कि यह कदम एडवोकेट्स एक्ट, 1961 और बार काउंसिल ऑफ इंडिया रूल्स के तहत उठाया जा रहा है। यह नियम वकीलों के आचरण, गरिमा और न्यायालय के प्रति सम्मान से जुड़े हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने कहा है कि यह आदेश अंतरिम है।वकील को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई कानून के अनुसार की जाएगी।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...