Homeदेशबिहार के युवाओं को सौगात, पीएम ने की 62 हजार करोड़ की...

बिहार के युवाओं को सौगात, पीएम ने की 62 हजार करोड़ की योजनाओं की शुरुआत

Published on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के युवाओं को बड़ी सौगात दी है।पीएम मोदी ने शनिवार को युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान 62 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं की आधारशिला रखी।इस मौके पर उनका मुख्य तौर पर फोकस बिहार के युवाओं पर ही रहा।पीएम मोदी ने इस दौरान युवाओं से वर्जुअली बात भी की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दिन करीब 60 हजार करोड़ रुपए के निवेश से देशभर के 1000 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) के विकास को लेकर भी पीएम सेतु योजना की शुरुआत की गई। जहां तक बिहार की बात है तो मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने एलान किया था। इसके बाद अब पीएम मोदी ने इस योजना का शुभारंभ किया।

ज्ञात हो कि इस योजना के तहत 2 साल तक बिहार के युवाओं के खाते में 1000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।इस सहायता से लगभग 5 लाख युवाओं को फायदा पहुंच सकेगा। इस योजना का मुख्य लक्ष्य ऐसे इंटर के साथ ग्रेजुएशन पास युवाओं को आर्थिक रूप से सहारा देना है, जिन्होंने पढ़ाई तो पूरी कर ली है लेकिन बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहें हैं।

युवाओं को आर्थिक मदद के साथ-साथ भाषा, कंप्यूटर और संवाद कौशल की भी ट्रेनिंग मिलेगी। बता दें कि इस योजना की शुरुआत 2 अक्टूबर 2016 को ही की गई थी। अब सरकार ने एलान किया है कि सिर्फ इंटर पास ही नहीं बल्कि ग्रेजुएट बेरोजगार युवाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने आज बिहार के 4 यूनिवर्सिटी में नई शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं की आधारशिला भी रखी।इसके अलावा बिहटा एनआईटी के नए परिसर का भी लोकार्पण किया।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this