Homeटेक्नोलॉजीअब AI से क्राइम की जांच करेगी पुलिस,भारत के इस शहर में...

अब AI से क्राइम की जांच करेगी पुलिस,भारत के इस शहर में होगी शुरुआत, ड्रोन्स भी होंगे यूज

Published on

स्कूल से लेकर कॉलेज और ऑफिस से लेकर अस्पताल तक, हर जगह इन दिनों AI का यूज होने लगा है। ऐसे में भला पुलिस विभाग कैसे इससे पीछे रह सकता है। अब हैदराबाद पुलिस ने फैसला किया है कि वह क्राइम की जांच और दूसरे कामों में AI की मदद लेगी। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जानर ने यह जानकारी दी है। बता दें कि दुनिया के कई देशों में पुलिस पहले से ही AI की मदद ले रही है।

पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आजकल दुनिया में AI की खूब चर्चा है।कई ऑफिस और कंपनियां इसे अपना रही हैं।हैदराबाद पुलिस भी इस पर विचार करेगी कि पुलिसिंग के काम में AI और ड्रोन्स को कैसे यूज किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि कई दूसरे पुलिस बल पहले से ड्रोन्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।हम देखेंगे कि वो कितने प्रभावी हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनका ध्यान कानून व्यवस्था बनाए रखना, ट्रैफिक और रोड सेफ्टी, बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ AI आधारित टेक्नोलॉजी को अपनाने पर भी होगा।

अगस्त में एक रिपोर्ट आई थी कि यूके में एक ऐसा सिस्टम बनाया जा रहा है, जो AI का यूज कर क्राइम को रोकेगा और क्राइम होने से पहले ही उसका अंदाजा लगा सकेगा।इस AI-पावर्ड क्राइम प्रेडिक्शन सिस्टम में एक डिटेल्ड, रियल टाइम और इंटरएक्टिव क्राइम मैप होगा, जो यह बता सकेगा कि कहां पर क्राइम हो सकता है।यह एडवांस्ड डेटा एनालिसिस और इंटरेक्टिव मैपिंग के जरिए अधिकारियों को वहां पहुंचने में मदद करेगा, जहां कोई छोटा-सा मुद्दा गंभीर मामला बन सकता है। यूके से पहले अमेरिका के लॉस एंजिल्स और शिकागो में भी ऐसे सिस्टम लॉन्च किए गए थे, लेकिन ये ज्यादा सफल नहीं हो सके।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...