Homeखेलएशिया कप में पाकिस्तान को हराकर भारत की जीत पर राजनीति गर्म

एशिया कप में पाकिस्तान को हराकर भारत की जीत पर राजनीति गर्म

Published on

28 सितंबर को दुबई में खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत को मिली जीत के बाद से ही भारत का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया भारतीय क्रिकेट के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए ट्वीट पर पाकिस्तान के गृहमंत्री और पीसीबी तथा एशिया कप के अध्यक्ष मोहसिन नकवी का तो आक्रमण हुआ ही कांग्रेस भी इस पर हमलावर हो गई है।

भारतीय टीम के द्वारा पाकिस्तान को हराकर एशिया कप पर कब्जा जमाते ही पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘खेल के मैदान पर #ऑपरेशनसिंदूर. नतीजा एक ही है- भारत जीतता है! हमारे क्रिकेटरों को बधाई.

समूचा पाकिस्तान इस वक्त जल-भुनकर राख है।भारत ने यूएई की सरजमीं से क्रिकेट के मैदान पर ऐसी सर्जिकल स्ट्राइक की कि पाकिस्तान के सारे ‘नापाक’ मंसूबे स्वाहा हो गए।भारत रिकॉर्ड नौंवी बार एशियन चैंपियन बना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी तो शहबाज शरीफ के ‘गुर्गे’ को मिर्ची लग गई.

पीएम मोदी के, ‘खेल के मैदान पर #ऑपरेशनसिंदूर. नतीजा एक ही है- भारत जीतता है! हमारे क्रिकेटरों को बधाई.’ट्वीट के आते ही
मोदी के पोस्ट को शेयर करते हुए नकवी ने कहा कि क्रिकेट इतिहास को दोबारा नहीं लिख सकता, जिसमें पाकिस्तान ने भारत को कई बार युद्धों में हराया है.

नकवी ने एक्स पर लिखा, ‘अगर युद्ध आपके गर्व का पैमाना था तो इतिहास पाकिस्तान के हाथों आपकी अपमानजनक हार का जिक्र पहले ही कर चुका है। कोई भी क्रिकेट मैच इस सच्चाई को नहीं बदल सकता।युद्ध को खेल में घसीटना केवल हताशा को उजागर करता है और खेल की भावना का अपमान करता है।

पाकिस्तान के गृह मंत्री तथा पीसीबी और एशिया कप के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी के पित आने तो स्वाभाविक थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट पर कांग्रेस भी आग बबूला हो गई। इसने पीएम मोदी के ट्वीट को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए इसे पहलगाम आतंकवादी हमला की घटनाओं में हुई 26 लोगों की मौत और उसकी विधवाओं की उपेक्षा कर ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास बताया। प्रधानमंत्री के स्पीड को आधे हाथ लेते हुए कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट मणिपुर की घटनाओं पर नहीं आता लद्दाख की घटनाओं पर नहीं आता लेकिन भारत के क्रिकेट टीम की जीत को हथियार बनाकर पहलगाम की आतंकवादी घटना के शहीदों की विधवाओं को मुंह चिढ़ाते हुए ट्विट आ जाता है।

वहीं कांग्रेस के इस रवैया पर बीजेपी ने भी कांग्रेस को आड़े हाथ लिया । बीजेपी ने कांग्रेस पर इस मामले में एक बार फिर से पाकिस्तान के पक्ष में खड़े होने का आरोप लगाया। बीजेपी
ने बताया कि भारतीय खिलाड़ियों के हाथों पराजित हुए पाकिस्तान को तो मिर्ची लगना स्वाभाविक था।इस कारण ही उसने पीएम मोदी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी। लेकिन अब कांग्रेस भी पाकिस्तान की भोपू बन गया है।बीजेपी ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर भी पाकिस्तान के विरुद्ध एशिया कप का फाइनल जीतने पर भारतीय टीम को बधाई नहीं देने का आरोप लगाया।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...