Homeराजनीतिबीजेपी ने बिहार चुनाव के लिए धर्मेंद्र प्रधान को बनाया प्रभारी

बीजेपी ने बिहार चुनाव के लिए धर्मेंद्र प्रधान को बनाया प्रभारी

Published on

बिहार चुनाव की तारीखों का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सभी पार्टियां पूरी तरह से तैयारी में जुट गई हैं।इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार (25 सितंबर) को बड़ी घोषणा की।बीजेपी ने बिहार और पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए प्रभारी की घोषणा कर दी है।पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए बिहार चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को भी अहम जिम्मेदारी मिली है।

बीजेपी ने बिहार चुनाव के लिए सीआर पाटिल और केशव प्रसाद मौर्या को सह प्रभारी नियुक्त किया है
वहीं बंगाल चुनाव में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की भूमिका अहम होगी. उन्हें प्रभारी नियुक्त किया गया है।जबकि विप्लव देव को सह प्रभारी बनाया गया है।तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए वैजयंत जयपांडा को चुनाव प्रभारी और मुरलीधर माहोल को चुनाव सह प्रभारी बनाया गया।

इस बार बिहार चुनाव एनडीए और महागठबंधन के बीच होगा। धर्मेंद्र प्रधान की बात करें तो वे कई मौकों पर पार्टी की अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।उन्हें उत्तर प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों में बड़ी चुनावी जिम्मेदारी मिल चुकी है। धर्मेंद्र प्रधान का रणनीतिक कौशल और संगठनात्मक क्षमता बिहार में एनडीए के लिए कारगर साबित हो सकता है। वे ओडिशा से आते हैं और अच्छी रणनीतिक समझ रखते हैं।

पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां तृणमूल कांग्रेस की मजबूत पकड़ है। टीएमसी के किले को हिलाना किसी भी पार्टी के लिए आसान नहीं होगा। ऐसे में बीजेपी को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से बड़ी उम्मीद होगी।भूपेंद्र यादव के पास अच्छा संगठनात्मक अनुभव है। बंगाल में 2026 में चुनाव होना है।लिहाजा उन्हें तैयारी का वक्त भी मिल जाएगा।

बीजेपी ने तमिलनाडु के लिए ओडिशा से सांसद बैजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।तमिलनाडु में भी 2026 में चुनाव होंगे। बीजेपी अगले साल होने वाले चुनाव से पहले DMK-AIADMK के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर काम कर सकती है।

Latest articles

कांग्रेस पहले से ही नंगी’, AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन पर PM मोदी ने जमकर सुनाया

देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस...

टैरिफ को रणनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करता रहेगा अमेरिका

राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते साल जब ऑफिस संभाला था, उसके बाद से उन्होंने ये...

Aadhaar ऐप के रहते क्या PVC कार्ड बनवाना है जरूरी

हाल ही में UIDAI ने अपनी आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च किया था।...

शरीर में हो जाए इन जरूरी मिनरल्स की कमी तो दिखते हैं ये संकेत

ज्यादातर लोग जानते हैं कि शरीर में विटामिन की कमी हो सकती है, लेकिन...

More like this

कांग्रेस पहले से ही नंगी’, AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन पर PM मोदी ने जमकर सुनाया

देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस...

टैरिफ को रणनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करता रहेगा अमेरिका

राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते साल जब ऑफिस संभाला था, उसके बाद से उन्होंने ये...

Aadhaar ऐप के रहते क्या PVC कार्ड बनवाना है जरूरी

हाल ही में UIDAI ने अपनी आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च किया था।...