Homeदेशबिहार में आयोजित CWC की बैठक में कांग्रेस का बीजेपी को घेरने...

बिहार में आयोजित CWC की बैठक में कांग्रेस का बीजेपी को घेरने का प्रयास

Published on

पटना में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में बिहार विधान सभा चुनाव में जीत के साथ के साथ बीजेपी को घेरने की तैयारी हुई। राहुल गांधी ने बिहार के हालातों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के बाद से बिहार की जनता के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने राज्य के पिछड़ेपन के लिए सत्ताधारी दलों की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। राहुल गांधी ने बिहार में शिक्षा रोजगार और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में विकास की कमी पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में बैठे सत्ताधारियों ने इस राज्य की संभावनाओं को कुचल दिया, जबकि यहां के लोग मेहनतकश और प्रतिभाशाली हैं।

महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री और कार्य समिति सदस्य यशोमति ठाकुर ने राहुल गांधी के संबोधन के बारे में आश्रम में प्रेस को जानकारी दी।

यशोमति ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि बिहार शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और उद्योग जैसे बुनियादी क्षेत्रों में पिछड़ा क्यों है? इसका जवाब सत्ताधारी दलों की नीतियों में छिपा है। वर्षों से बिहार को योजनाबद्ध तरीके से उपेक्षित किया गया।

राहुल गांधी ने कहा कि किसान और मजदूर मजबूरी में पलायन कर रहे हैं, युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे नेताओं ने केवल अपने परिवार और करीबी लोगों का विकास किया, जबकि गरीब जनता को गरीबी और बेरोजगारी के दलदल में छोड़ दिया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार में अपार प्राकृतिक और मानवीय संसाधन हैं। यहां की मिट्टी, यहां का श्रम और यहां के लोग देश को नई ऊंचाई तक ले जाने की क्षमता रखते हैं, लेकिन इसके बावजूद आज बिहार को देश के सबसे पिछड़े राज्यों की सूची में खड़ा कर दिया गया है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार आने पर बिहार को उसका अधिकार और न्याय मिलेगा। उन्होंने देश के अलग अलग हिस्सों में बाढ़ को लेकर केंद्र की नीतियों पर भी सवाल उठाए। साथ कि जाति जनगणना की आवश्यकता पर भी बल दिया।

CWC की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष कहा कि सीडब्ल्यूसी की यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है। हम ऐसे समय में मिल रहे हैं, जब अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर भारत एक बेहद चुनौतीपूर्ण और चिंताजनक दौर से गुजर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि NDA गठबंधन में आंतरिक कलह अब खुलकर सामने है।नीतीश कुमार को बीजेपी ने मानसिक रूप से सेवानिवृत्त कर दिया है। बीजेपी अब उन्हें बोझ मानने लगी है।UP सीएम अपने आप को प्रधानमंत्री का उत्तराधिकारी समझते हैं।

खरगे ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सबसे अजीब बात UP के सीएम अपने आप को प्रधानमंत्री का उत्तराधिकारी समझते हैं।उन्होंने पहले आरक्षण के विरोध में लेख भी लिखा था। अब उन्होंने जातियों के नाम पर होने वाली रैलियों पर रोक लगा दी है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या प्रधानमंत्री जी देश को बताएंगे कि एक तरफ हम सब जाति जनगणना करने की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ ऐसे लोग हैं, जो अपने ऊपर हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ सड़क पर उतरते हैं तो उनको आपके मुख्यमंत्री जेल में डालने की बात कर रहे हैं। क्या ये सही है? आपको जनता को बताना चाहिए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार केंद्र की मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे है।कांग्रेस इसको लेकर पूरी तरह हमलावर है और लगातार बीजेपी को घेरने की कोशिश कर रही है। ऐसे में कांग्रेस अब वोट चोरी पर सुनवाई नहीं होने का हवाला देकर एक नई रणनीति पर काम कर रही है।

कांग्रेस ने वोट रक्षक अभियान नाम से एक पायलट प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है।इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत कांग्रेस ने देशभर में 5 उन लोकसभा सीटों को चुना है, जहां पार्टी उम्मीदवार को बेहद कम मार्जिन से हार का सामना करना पड़ा था।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये 5 सीटें हैं- राजस्थान की जयपुर ग्रामीण, अलवर, यूपी की बांसगांव, छत्तीसगढ़ की कांकेर और मध्य प्रदेश की मुरैना।

Latest articles

कांग्रेस पहले से ही नंगी’, AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन पर PM मोदी ने जमकर सुनाया

देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस...

टैरिफ को रणनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करता रहेगा अमेरिका

राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते साल जब ऑफिस संभाला था, उसके बाद से उन्होंने ये...

Aadhaar ऐप के रहते क्या PVC कार्ड बनवाना है जरूरी

हाल ही में UIDAI ने अपनी आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च किया था।...

शरीर में हो जाए इन जरूरी मिनरल्स की कमी तो दिखते हैं ये संकेत

ज्यादातर लोग जानते हैं कि शरीर में विटामिन की कमी हो सकती है, लेकिन...

More like this

कांग्रेस पहले से ही नंगी’, AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन पर PM मोदी ने जमकर सुनाया

देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस...

टैरिफ को रणनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करता रहेगा अमेरिका

राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते साल जब ऑफिस संभाला था, उसके बाद से उन्होंने ये...

Aadhaar ऐप के रहते क्या PVC कार्ड बनवाना है जरूरी

हाल ही में UIDAI ने अपनी आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च किया था।...