HomeखेलICC ने खारिज की PCB की मांग, क्या एशिया कप से बाहर...

ICC ने खारिज की PCB की मांग, क्या एशिया कप से बाहर होगा पाकिस्तान?

Published on

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से मांग की थी कि एशिया कप 2025 से मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाया जाए, लेकिन आईसीसी ने इस मांग को आधिकारिक रूप से खारिज कर दिया है। पाकिस्तान बोर्ड ने ये भी धमकी दी थी कि अगर ये मांग नहीं मानी गई तो वह टूर्नामेंट से हट जाएगा।
रविवार, 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ था, जिसमें भारत ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। इस मैच में जब टॉस हुआ तो सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया, न ही टीम शीट बदली।मैच के दौरान भी भारतीय प्लेयर्स ने उनके साथ कोई बातचीत नहीं की और जैसे ही सूर्यकुमार यादव ने विनिंग शॉट लगाया तो सीधा शिवम दुबे के साथ ड्रेसिंग रूम की तरफ चले गए।

मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ग्राउंड पर थे, उन्हें लगा कि टीम इंडिया के खिलाड़ी हाथ मिलाने के लिए आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारतीय ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद हो गया। दरअसल मैच से पहले सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही थी कि पाकिस्तान के साथ मैच क्यों हो रहा है।इस बीच प्लेयर्स और मैनेजमेंट ने फैसला किया कि टीम के खिलाड़ी इस मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ियों से न तो हाथ मिलाएंगे और न ही उनसे मिलेंगे।
सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद बताया कि ये पूरी टीम का फैसला था। खेल भावना न दिखाने को लेकर पूछे गए सवाल पर सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि कुछ चीजें खेल भावना से ऊपर होती हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस बेइज्जती का दोषी मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को मान रहा है।पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने एक्स अकाउंट पर लिखा था कि मैच रेफ़री ने ICC कोड ऑफ़ कंडक्ट और स्पिरिट ऑफ़ क्रिकेट को लेकर एमसीसी लॉ का जो उल्लंघन किया है, उसे लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से शिकायत की है।

किसी नियम के चलते तो पाकिस्तान बाहर नहीं होगी लेकिन पीसीबी ने धमकी दी थी कि अगर मैच रेफरी को नहीं हटाया गया वह टूर्नामेंट से हट जाएगा. पाकिस्तान का अगला मैच यूएई के साथ बुधवार (17 सितंबर) को तय है, अब देखना दिलचस्प होगा कि आईसीसी द्वारा मांग को खारिज किए जाने के बाद पाकिस्तान क्या करता है। अगर पाकिस्तान हटा, तो भारत के साथ यूएई टीम सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर लेगी।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...