Homeदेशभारत सरकार..., BCCI ने बताया क्यों पाकिस्तान से खेलना पड़ रहा मैच

भारत सरकार…, BCCI ने बताया क्यों पाकिस्तान से खेलना पड़ रहा मैच

Published on

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच को लेकर घमासान मचा हुआ है।ये मैच 14 सितंबर को खेला जाना है, लेकिन यह ‘महामुकाबला’ भारत में सियासी मुद्दा बन बैठा है। लगातार भारत-पाक मैच को रद्द करने (India vs Pakistan Cancel) की मांग तेज हो रही है। इन सभी अटकलों के बीच बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने सफाई दी है। उन्होंने इस के मैच के लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं।

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया से बातचीत में बतौर सचिव भारत- पाक के मैच के लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं भेजीं।साथ ही उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि भारतीय टीम पूरे जोश के साथ मैदान में उतरेगी।

देवजीत सैकिया ने कहा कि मुझे भरोसा है कि भारतीय खिलाड़ी जीत के लिए पूरी ताकत के साथ उतरेंगे।ऐसा करना उन घटनाओं का करारा जवाब होगा, जिन्हें हम ज्यादा याद नहीं करना चाहते।भारत को ऐसे देश के साथ खेलना पड़ रहा है, जिसके साथ हमारे रिश्ते अच्छे नहीं हैं, लेकिन मल्टी-नेशन टूर्नामेंट्स में खेलना भारत सरकार की नीति है। इसी कारण हम इन मैचों से इनकार नहीं कर सकते।

कुछ सप्ताह पहले ही पाकिस्तान के साथ खेलने पर भारत सरकार ने नई नीति लागू की थी। उसी का जिक्र करके पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी कह चुके हैं कि एशिया कप या वर्ल्ड कप जैसे बहुपक्षीय टूर्नामेंट्स में टीम इंडिया का खेलना अनिवार्य हो जाता है।ऐसा करने से भारत को टूर्नामेंट से नाम वापस लेना पड़ता।मगर अनुराग ठाकुर ने यह भी साफ किया कि भारत, पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगा।

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान, दोनों अपना-अपना पहला मैच जीत चुके हैं। भारत ने यूएई को 9 विकेट से हराया था। उस मैच में टीम इंडिया ने 58 रनों का लक्ष्य सिर्फ 27 गेंदों में प्राप्त कर लिया था। दूसरी ओर पाकिस्तान, ओमान को 93 रनों से रौंद कर आ रही है।टी20 एशिया कप इतिहास में भारत और पाकिस्तान 3 बार आमने-सामने आए हैं, जिनमें टीम इंडिया दो बार और पाकिस्तान सिर्फ एक बार विजयी रहा है।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...