Homeदेशनया तरीका! Google Form के ज़रिए मिनटों में खाली हो रहे बैंक...

नया तरीका! Google Form के ज़रिए मिनटों में खाली हो रहे बैंक अकाउंट, जानें कैसे बचें

Published on

ऑनलाइन फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब साइबर अपराधियों ने Google Form को नया हथियार बना लिया है।जहां पहले इसे ऑफिस सर्वे, इवेंट रजिस्ट्रेशन या कॉन्टैक्ट फॉर्म्स के लिए इस्तेमाल किया जाता था वहीं अब ठग इसका सहारा लेकर लोगों से बैंक डिटेल्स और लॉगिन जानकारी उगलवा रहे हैं।चूंकि ये फॉर्म्स गूगल के असली सर्वर पर चलते हैं और लिंक docs.google.com से शुरू होता है इसलिए इन्हें देखकर लोग आसानी से धोखा खा जाते हैं।

यह स्कैम आमतौर पर एक फिशिंग ईमेल से शुरू होता है।मेल को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वह किसी भरोसेमंद स्रोत जैसे बैंक, ऑफिस एडमिन या किसी जान-पहचान वाले का लगे। कई बार ठग आपके किसी परिचित का अकाउंट हैक कर उसी से मेल भेजते हैं जिससे शक और भी कम हो जाता है।

इस ईमेल में भेजा गया लिंक आपको सीधे एक Google Form पर ले जाता है। यह फॉर्म अक्सर किसी कंपनी, बैंक या आधिकारिक पोर्टल की कॉपी जैसा दिखता है।इसमें आपसे पासवर्ड, कार्ड डिटेल्स या अन्य निजी जानकारी मांगी जा सकती है।कभी-कभी इसमें मालवेयर डाउनलोड कराने वाले लिंक या ठगी के लिए दिए गए नंबर/ईमेल भी छिपे होते हैं। सबसे खतरनाक बात यह है कि ठग इन फॉर्म्स को बार-बार नए लिंक के साथ बना सकते हैं।इससे सिक्योरिटी सॉफ़्टवेयर इन्हें पकड़ने में असफल हो जाता है।

किसी भी Google Form पर पासवर्ड या पेमेंट डिटेल्स कभी न डालें.
असामान्य या अचानक आए मेल्स पर भरोसा न करें खासकर जब वे आपसे तुरंत कोई कार्रवाई करने को कहें।
अगर मेल बैंक या ऑफिस से होने का दावा करता है तो उस संस्था से सीधे संपर्क करें और पुष्टि करें।
Google Form के नीचे अक्सर “Never submit passwords” या “Content is neither created nor endorsed by Google” जैसा संदेश लिखा होता है इस पर ध्यान दें।
हर Google Form में Report बटन मौजूद होता है।संदिग्ध लगे तो तुरंत रिपोर्ट करें।

अगर गलती से जानकारी दे दी तो आप निम्न कार्य करें
यदि आपने अनजाने में संवेदनशील जानकारी भर दी है तो तुरंत अपने पासवर्ड बदलें और संबंधित संस्था (जैसे बैंक या ऑफिस) को सूचित करें।जरूरत पड़ने पर उनका साइबर सुरक्षा विभाग आपकी मदद कर सकता है।Google Form स्कैम नया ज़रूर है लेकिन इससे बचना मुश्किल नहीं। सतर्क रहें, संदिग्ध लिंक या मेल को दोबारा जांचें और किसी भी अनजाने फॉर्म पर निजी जानकारी साझा न करें।साथ ही, अपने मोबाइल और कंप्यूटर को अपडेटेड रखें ताकि किसी भी संभावित मालवेयर से सुरक्षा बनी रहे।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...