तेलंगाना के बाहर BRS की पहली रैली, CM KCR बोले- अब किसान के हाथ में होगी देश की बागडोर

0
335

न्यूज डेस्क
महाराष्ट्र के नांदेड़ में रविवार को भारतीय राष्ट्र समिति (बीआरएस) रैली में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने जनसभा को संबोधित किया। सीएम केसीआर तीसरा मोर्चा बनाने की कवायद में जुटे हैं। सीएम केसीआर की इसके बाद देश के दूसरे हिस्सों में भी रैली करने की योजना है। इस रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बीआरएस प्रमुख और मुख्यमंत्री केसीआर का नांदेड़ पहुंचने पर पार्टी के नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

मेक इन इंडिया बन गया जोक:सीएम केसीआर

नांदेड़ में संबोधन के दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। मेक इन इंडिया का जिक्र करते हुए उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लेकर कहा कि आज मेक इन इंडिया जोक बन गया है। कहां गया इनका मेक इन इंडिया? हर चीज तो चीन से आ रही है, हर गली में चाइना बाजार लग रहा है। मेक इन इंडिया है तो चाइना बाजार की जगह भारत बाजार लगना चाहिए। अगर आप किसान सरकार, बीआरएस की सरकार बनाएंगे तो दो साल देश को जगमग कर देंगे।

यहां देखिए सीएम केसीआर का पूरा भाषण

किसानों को सिर्फ हल चलाना नहीं कानून बनाना भी सीखना चाहिए: सीएम केसीआर

सीएम केसीआर ने किसानों की पानी समस्या पर कहा कि अब समय आ गया है 75 साल एक लंबा समय हो चुका है। किसानों को भी लिखने और नियम बनाने में सक्षम होना चाहिए। महाराष्ट्र में कृष्णा और गोदावरी जैसी कई नदियां बहती हैं। फिर भी महाराष्ट्र में पानी की कमी क्यों है? उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि किसान देश की बागडोर संभालें। इस दौरान केसीआर ने कहा कि भारत बुद्धिजीवियों का देश है, बुद्धू का नहीं। किसानों को सिर्फ हल चलाना नहीं कानून बनाना भी सीखना चाहिए।

नेता चुनाव जीत रहे हैं लेकिन लोग हार रहे हैं: सीएम केसीआर

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम केसीआर ने कहा कि राजनीतिक दल और नेता चुनाव में जीत रहे हैं लेकिन लोग हार रहे हैं। इसलिए बीआरएस का नारा है अबकी की बार, किसान सरकार। अगर हम एकजुट होते हैं, तो यह असंभव नहीं है। हमारे देश में किसान 42 फीसदी से ज्यादा हैं और अगर इसमें खेत मजदूरों की संख्या भी जोड़ दी जाए तो यह 50 फीसदी से ज्यादा हो जाएगी जो सरकार बनाने के लिए पर्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here