न्यूज डेस्क
केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जल्द ही बड़ा तोहफा दे सकती है। केंद्र सरकार होली के मौके पर एक करोड़ कर्मचारी और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। ये बढ़ोतरी 4 प्रतिशत तक की हो सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो सकता है।
श्रम ब्यूरो द्वारा हर महीने की जाती है महंगाई भत्ते की गणना
कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते की गणना हर महीने श्रम ब्यूरो द्वारा जारी औद्योगिकी श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) के आधार पर की जाती है। श्रम ब्यूरो श्रम मंत्रालय का अंग है। महंगाई भत्ते में आखिरी बार बदलाव 28 सितंबर 2022 को किया गया था, जो 1 जुलाई 2022 से लागू था। केंद्र सरकार ने डीए को चार फीसदी बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया था। यह जून 2022 में खत्म होने वाली अवधि के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडैक्स के 12 महीने के औसत में फीसदी बढ़ोतरी के आधार पर किया गया था।
एक जनवरी 2023 से लागू होगा महंगाई भत्ते में बढोत्तरी
जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्रालय अपने खर्च को ध्यान में रखते हुए महंगाई भत्ते बढ़ाने के लिए एक प्रस्ताव तैयार करेगा और केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष मंजूरी के लिए रखेगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2023 से से लागू होगी। वर्तमान में एक करोड़ से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। डीए में पिछला संशोधन 28 सितंबर, 2022 को किया गया था, जो 1 जुलाई, 2022 से प्रभावी था।

