Homeदुनियावांग यी का भारत दौरा महत्वपूर्ण क्यों, इससे क्या हासिल होगा

वांग यी का भारत दौरा महत्वपूर्ण क्यों, इससे क्या हासिल होगा

Published on

चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने भारत-चीन संबंधों की जमकर तारीफ की है। उसने चीनी विदेश मंत्री वांग यी के भारत दौरे को लेकर अमेरिका पर भी निशाना साधा है। ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि अमेरिका ने भारत और चीन को करीब ला दिया है। दरअसल, 2020 में सीमा विवाद के बाद भारत और चीन में दूरियां बढ़ गई थी, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ युद्ध के कारण दोनों देश करीब आए हैं। अब वांग यी के भारत दौरे के बाद दोनों देशों के संबंधों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। वांग यी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान भारत को फर्टिलाइजर और दुर्लभ पृथ्वी तत्वों के निर्बाध आपूर्ति का भरोसा दिया है।

वांग यी के भारत दौरे को लेकर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन दोनों देशों के नेताओं के बीच महत्वपूर्ण साझा समझ को आगे बढ़ाने, उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान की गति को बनाए रखने, राजनीतिक आपसी विश्वास को बढ़ाने, व्यावहारिक सहयोग को मजबूत करने, मतभेदों को उचित ढंग से सुलझाने और चीन-भारत संबंधों के निरंतर, सुदृढ़ और स्थिर विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने की आशा करता है।

वहीं, ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि चीनी विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय पक्ष के साथ उच्च-स्तरीय बैठकों के साथ वांग की यह यात्रा दर्शाती है कि भारत संबंधों को बेहतर बनाने को बहुत महत्व देता है और गहन एवं स्पष्ट बातचीत करने में दोनों पक्षों की ईमानदारी को दर्शाता है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पहले घोषणा की थी कि सीपीसी केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री और चीन-भारत सीमा प्रश्न पर चीन के विशेष प्रतिनिधि वांग यी सोमवार से बुधवार तक भारत के निमंत्रण पर सीमा प्रश्न पर चीन और भारत के विशेष प्रतिनिधियों के बीच 24वें दौर की वार्ता आयोजित करने के लिए भारत का दौरा करेंगे।

Latest articles

30 दिन तक हिरासत में रहे तो चली जाएगी PM-CM की कुर्सी

लोकसभा ने बुधवार को संविधान संशोधन विधेयक समेत तीन विधेयकों को संसद की संयुक्त...

ट्रंप ने लगाया 25%एक्स्ट्रा टैरिफ तो पुतिन ने लिया बड़ा फैसलाभारत को दिया तगड़ा ऑफर

रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से चिढ़कर...

कप्तान के तौर पर टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज,

कप्तान के रूप में शतक लगाने का अपना एक अलग महत्व होता है।पूरी टीम...

काला कोर्ट पहनकर थिरके जॉली, अक्षय-अरशद की जुगलबंदी देख फैंस बोले जबरदस्त

साल 2025 की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ सिनेमाघरों में दस्तक देने...

More like this