Homeदेशसुदर्शन चक्र से लेकर GST रिफॉर्म और जॉब्स स्कीम तक,लाल किला से...

सुदर्शन चक्र से लेकर GST रिफॉर्म और जॉब्स स्कीम तक,लाल किला से पीएम मोदी

Published on

79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को पाने के लिए कई बड़े ऐलान किए। इनमें रक्षा, रोजगार, टैक्स सुधार और तकनीकी आत्मनिर्भरता जैसे क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने ‘सुदर्शन चक्र’ सिक्योरिटी सिस्टम तैयार करने, जीएसटी में सुधार करने और एक लाख करोड़ रुपये की जॉब्स स्कीम शुरू करने की बात कही।

लाल किले से पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें निम्न है।
सुदर्शन चक्र रक्षा प्रणाली: भारत 2035 तक एक आधुनिक हवाई रक्षा प्रणाली शुरू करेगा। यह सिस्टम बॉर्डर पार से होने वाले हमलों को रोकने में मदद करेगा।
अगली पीढ़ी के GST सुधार: सरकार इस साल दिवाली तक जीएसटी में अहम सुधार करेगी। इससे आम इस्तेमाल की चीजों पर टैक्स कम होगा और छोटे व्यवसायों को फायदा होगा।
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY): यह योजना युवाओं को रोजगार दिलाने में मदद करेगी। सरकार पहली बार नौकरी करने वालों को वित्तीय सहायता देगी और कंपनियों को नए लोगों को नौकरी पर रखने के लिए प्रोत्साहन देगी।
‘मेड-इन-इंडिया’ सेमीकंडक्टर चिप्स: भारत 2025 के अंत तक अपने पहले स्वदेशी रूप से निर्मित सेमीकंडक्टर चिप्स का उत्पादन शुरू करेगा।
भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन: भारत अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाएगा।
हाई लेवल डेमोग्राफिक मिशन: यह मिशन सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध इमीग्रेशन से उत्पन्न खतरों से निपटेगा।
मेड इन इंडिया फाइटर जेट इंजन: भारत अपना फाइटर जेट इंजन बनाएगा।
नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म टास्क फोर्स : यह टास्क फोर्स अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कानूनों और नियमों में सुधार करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से डिफेंस सेक्टर को लेकर बड़ा ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत जल्द ही ‘सुदर्शन चक्र मिशन’ शुरू करेगा। यह एक मॉडर्न एयर डिफेंस सिस्टम है। इसका काम बॉर्डर पार से होने वाले अटैक को रोकना है। इस डिफेंस सिस्टम का नाम भगवान कृष्ण के ‘सुदर्शन चक्र’ पर रखा गया है। यह देश की रक्षा के लिए एक मजबूत कवच का काम करेगी और दुश्मनों को करारा जवाब देगी। यह प्रणाली 2035 तक बनकर तैयार हो जाएगी।

सुदर्शन चक्र मिशन, महत्वपूर्ण ठिकानों, शहरों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा करेगी। यह तकनीक से लैस होगी और भारत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों के लिए एक चेतावनी होगी। पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं भगवान कृष्ण के बारे में सोचता हूं, तो मुझे यह भी याद आता है कि आज दुनिया में युद्ध का तरीका बदल रहा है। भारत हर नए तरह के युद्ध से निपटने में सक्षम है।

Latest articles

30 दिन तक हिरासत में रहे तो चली जाएगी PM-CM की कुर्सी

लोकसभा ने बुधवार को संविधान संशोधन विधेयक समेत तीन विधेयकों को संसद की संयुक्त...

ट्रंप ने लगाया 25%एक्स्ट्रा टैरिफ तो पुतिन ने लिया बड़ा फैसलाभारत को दिया तगड़ा ऑफर

रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से चिढ़कर...

कप्तान के तौर पर टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज,

कप्तान के रूप में शतक लगाने का अपना एक अलग महत्व होता है।पूरी टीम...

काला कोर्ट पहनकर थिरके जॉली, अक्षय-अरशद की जुगलबंदी देख फैंस बोले जबरदस्त

साल 2025 की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ सिनेमाघरों में दस्तक देने...

More like this

30 दिन तक हिरासत में रहे तो चली जाएगी PM-CM की कुर्सी

लोकसभा ने बुधवार को संविधान संशोधन विधेयक समेत तीन विधेयकों को संसद की संयुक्त...

ट्रंप ने लगाया 25%एक्स्ट्रा टैरिफ तो पुतिन ने लिया बड़ा फैसलाभारत को दिया तगड़ा ऑफर

रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से चिढ़कर...

कप्तान के तौर पर टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज,

कप्तान के रूप में शतक लगाने का अपना एक अलग महत्व होता है।पूरी टीम...