फिल्म शोले में जया बच्चन के दो रूप देखने को मिलते है।एक रूप वह जिसमें वह ठाकुर बलदेव सिंह के बेटे की विधवा राधा के रूप में देखने में काफी शांत और सहज नजर आती हैं।तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म शोले में ही जया बच्चन का राधा का व्याह पूर्व का रूप जिसमें वे काफी चुलबुली किशोरी की तरह नजर आती हैं।के लिए तांगे पर जा रहे होते हैं।तब ईनका तान्गे के पीछे लगातार कुछ न कुछ बोलते हुए दौड़ना और चुटकी वाली होली कहकर अबीर की थाली लाकर रखने के बाद वापस सखियों संग होली की मस्ती करने वाली चुलबुली लड़की वाला रूप दिखाई देता है,लेकिन इन दिनों अक्सर इनका गुस्से से तमतमाया हुआ एक अलग ही रूप देखने को मिलता है।इसका ताजा संस्करण थोड़ी दूर से ही इनके संग सेल्फी लें रहे एक युवक को धक्का देने की साथ झिड़की देने वाला है।
अपने खराब बर्ताव के लिए जानी जाने वाली समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन एक बार फिर इसी वजह से चर्चा में हैं।जया बच्चन ने मंगलवार को एक बार फिर सार्वजनिक तौर पर अपना आपा खो दिया। इस बार तो उन्होंने हद ही पार कर दी जब दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को उन्होंने धक्का दे दिया। जया के बर्ताव पर हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने उन्हें सबसे बिगड़ैल महिला करार दिया है.
घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चन उस व्यक्ति को धक्का देती हुईं नजर आ रही हैं. उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘क्या कर रहे हैं आप? यह क्या है?’ बच्चन की साथी सांसद और शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी भी समाजवादी सांसद के पास खड़ी नजर आ रही हैं. जैसे ही बच्चन ने उस आदमी को धक्का दिया, चतुर्वेदी ने मुड़कर इधर-उधर देखा और फिर क्लब की ओर चल दीं.
यह पहली बार नहीं है जब जया बच्चन ने सार्वजनिक तौर पर इस तरह का बर्ताव किया है।ऐसा करना तो जया की पुरानी आदत है।हाल ही में, संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष बहस के दौरान, राज्यसभा सांसद ने सत्ता पक्ष के सदस्यों को उन्हें बीच में टोकने के लिए फटकार लगाई और कहा, ‘या तो आप बोलें या मैं बोलूंगी.’ राज्यसभा में बच्चन के बगल में प्रियंका चतुर्वेदी बैठी थीं, जिन्हें भी समाजवादी पार्टी की नेता ने हल्की-फुल्की डांट सुनाई.
पिछले साल जुलाई-अगस्त में भी समाजवादी पार्टी की सांसद राज्यसभा में उस समय भड़क गई थीं, जब तत्कालीन सभापति जगदीप धनखड़ ने उनका परिचय ‘जया अमिताभ बच्चन’ के रूप में कराया था. जया बच्चन जो कि एक पॉपुलर एक्ट्रेस भी रही हैं उनकी शादी अमिताभ बच्चन से हुई है. धनखड़ ने जिस तरह से उनका परिचय कराया गया, उस पर जया ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई.
