Homeदेशभारत मजबूत अर्थव्यवस्था, वो जलते हैं', ट्रंप के टैरिफ वॉर पर...

भारत मजबूत अर्थव्यवस्था, वो जलते हैं’, ट्रंप के टैरिफ वॉर पर राजनाथ सिंह का जवाब

Published on

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत से होने वाले आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने को लेकर जारी विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे ‘दबंग और गतिशील’ अर्थव्यवस्था करार दिया और कहा कि ‘सबके बॉस तो हम हैं’ का भाव रखने वाले कुछ देशों को यह रास नहीं आ रहा है।

राजनाथ सिंह ने ट्रंप पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि कुछ “बॉस” भारत की तेज विकास दर से जलते हैं और देश की अर्थव्यवस्था को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि कुछ लोग भारत की तेज प्रगति से खुश नहीं हैं।उन्हें यह पसंद नहीं आ रहा है। ‘सबके बॉस तो हम हैं’, तो भारत इतनी तेजी से कैसे बढ़ रहा है?

अमेरिका ने हाल ही में भारतीय वस्तुओं पर 25% शुल्क और अतिरिक्त 25% पेनल्टी लगाई है, क्योंकि भारत रूस से तेल खरीदना जारी रख रहा है. यह कदम वॉशिंगटन द्वारा इस आरोप के बाद उठाया गया कि भारत, रूस के युद्ध प्रयासों को वित्तपोषित कर रहा है।इसके साथ ही, अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत की अर्थव्यवस्था को “डेड” बताया और आगे शुल्क बढ़ाने की धमकी भी दी थी।

राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ देश चाहते हैं कि भारत में बने उत्पाद, भारतीय हाथों से तैयार चीजें, बाकी देशों की तुलना में महंगी हो जाएं, ताकि दाम बढ़ने पर दुनिया उन्हें खरीदना बंद कर दे। उन्होंने भरोसा जताया कि अब दुनिया की कोई ताकत भारत को एक प्रमुख वैश्विक शक्ति बनने से नहीं रोक सकती।

रक्षा मंत्री ने रक्षा क्षेत्र को भारत की मजबूती का उदाहरण बताते हुए कहा कि हम 24,000 करोड़ रुपये से अधिक के रक्षा उत्पाद निर्यात कर रहे हैं।यह नए भारत का नया रक्षा क्षेत्र है और निर्यात लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टैरिफ विवाद का इस क्षेत्र पर कोई असर नहीं पड़ा है।

Latest articles

कांग्रेस पहले से ही नंगी’, AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन पर PM मोदी ने जमकर सुनाया

देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस...

टैरिफ को रणनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करता रहेगा अमेरिका

राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते साल जब ऑफिस संभाला था, उसके बाद से उन्होंने ये...

Aadhaar ऐप के रहते क्या PVC कार्ड बनवाना है जरूरी

हाल ही में UIDAI ने अपनी आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च किया था।...

शरीर में हो जाए इन जरूरी मिनरल्स की कमी तो दिखते हैं ये संकेत

ज्यादातर लोग जानते हैं कि शरीर में विटामिन की कमी हो सकती है, लेकिन...

More like this