Homeदेशकिंग की शूटिंग के बीच शाहरुख खान हुए घायल, ट्रीटमेंट के लिए...

किंग की शूटिंग के बीच शाहरुख खान हुए घायल, ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका रवाना

Published on

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी अपकमिंग एक्शन से भरपूर थ्रिलर “किंग” की शूटिंग में बिजी है। मूवी साल 2026 में रिलीज होने के लिए तैयार है।बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुपरस्टार को मुंबई के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान चोट लग गई। हालांकि चोट कितनी और क्यों आई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहरुख खान अब इलाज के लिए अमेरिका रवाना हो गए हैं।

प्रोडक्शन से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया कि शाहरुख खान को कोई गंभीर चोट नहीं है, बल्कि मांसपेशियों में खिंचाव है। पिछले कुछ सालों में शाहरुख को स्टंट करते हुए कई बार चोटें लगी हैं। शाहरुख की टीम ने एहतियातन विदेश में इलाज कराने का फैसला किया है, ताकि उन्हें सबसे अच्छा ट्रीटमेंट मिल सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने शाहरुख को कम से कम एक महीने का पूरा ब्रेक लेने की सलाह दी है।इसलिए किंग की शूटिंग को फिलहाल रोक दी गई है। फिल्म सिटी, गोल्डन टोबैको और वाईआरएफ स्टूडियो जैसे लोकेशन पहले जुलाई और अगस्त तक बुक थे, लेकिन अब अगली सूचना तक बुकिंग रद्द कर दी गई है।अगला शेड्यूल सितंबर या अक्टूबर में फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

शाहरुख खान की एक और धमाकेदार फिल्म “किंग” में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, अरशद वारसी, अभय वर्मा, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, राघव जुयाल, जयदीप अहलावत, सौरभ शुक्ला और सुहाना खान जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कि फिल्म को गांधी जयंती 2026 पर रिलीज करने का लक्ष्य रखा गया है।

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this