Homeखेलबुमराह को आराम चाहिए तो…’, अनिल कुंबले ने वर्कलोड पर निकाला बीच...

बुमराह को आराम चाहिए तो…’, अनिल कुंबले ने वर्कलोड पर निकाला बीच का रास्ता

Published on

लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारत की हार के बाद, पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने भारतीय टीम को कुछ जरूरी सलाह दी है।पांच मैचों की सीरीज में भारत इस समय 1-2 से पिछड़ गया है। कुंबले चाहते हैं कि जसप्रीत बुमराह बचे हुए दोनों मैच खेलें और टीम को संकट से उबारें। मीडिया से बात करते हुए कुंबले ने कहा कि मैं निश्चित तौर पर कहूंगा कि बुमराह को अगला टेस्ट खेलना चाहिए क्योंकि यह बेहद अहम मुकाबला है।।अगर वह नहीं खेलते हैं और भारत हार जाता है, तो सीरीज यहीं खत्म हो जाएगीकुंबले ने कहा कि बुमराह को बाकी दोनों टेस्ट खेलने चाहिए।उन्होंने पहले कहा था कि वह केवल तीन टेस्ट ही खेलेंगे, लेकिन इस सीरीज के बाद एक लंबा ब्रेक है।अगर उन्हें आराम चाहिए, तो वे घरेलू सीरीज से बाहर रह सकते हैं।लेकिन इस समय, उन्हें अगले दोनों टेस्ट में खेलना चाहिए।बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर, चयन समिति के प्रमुख अजित अगरकर पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि बुमराह को लगातार टेस्ट न खेलने की सलाह दी गई थी। यह सतर्कता इस साल जनवरी में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट के दौरान उनकी पीठ में हुए स्ट्रेस रिएक्शन के कारण बरती जा रही है।

बुमराह ने अब तक सीरीज में पहला और तीसरा टेस्ट खेला है और अपनी घातक गेंदबाजी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। हालांकि, भारत दोनों ही मैच हार गया। सीरीज में अब दो टेस्ट बचे हैं और भारत 1-2 से पीछे है।पूर्व इंग्लिश स्पिनर मोंटी पनेसर का मानना है कि भारत को अगले सप्ताह मैनचेस्टर टेस्ट में हर हाल में बुमराह के साथ उतरना चाहिए।सीरीज के पहले टेस्ट में हेडिंग्ले के मैदान पर बुमराह ने भारत की कमजोर गेंदबाज में जान फूंकते हुए पहली पारी में 5/83 के आंकड़े दर्ज किए थे। हालांकि, इंग्लैंड की दूसरी पारी में वह विकेट नहीं ले सके और भारत को पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी।

तीसरे टेस्ट में लॉर्ड्स के मैदान पर बुमराह ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को झकझोर कर रख दिया और रिकॉर्ड तोड़ पांच विकेट हॉल लिया। दूसरी पारी में दो और विकेट लेकर उन्होंने मैच में कुल 7/112 के आंकड़े हासिल किए, लेकिन भारत को 22 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा।भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेटे ने गुरुवार के ट्रेनिंग सेशन के बाद मैनचेस्टर में बुमराह की भागीदारी को लेकर संकेत दिए थे।उन्होंने कहा कि हम बुमराह को लेकर मैनचेस्टर में ही अंतिम फैसला लेंगे।हमें पता है कि वह अंतिम दो टेस्ट में से किसी एक के लिए उपलब्ध हैं। यह बिल्कुल स्पष्ट है कि अब मैनचेस्टर में सीरीज दांव पर है, इसलिए उन्हें खिलाने की ओर झुकाव रहेगा।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...