Homeदेशभारतीय सेना बदली अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया, अब पहले फिजिकल नहीं ,पास करना...

भारतीय सेना बदली अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया, अब पहले फिजिकल नहीं ,पास करना होगा ये टेस्ट

Published on

न्यूज डेस्क
भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा में बदलाव करने की घोषणा की है। अग्निवीरों को पहले फिजिकल टेस्ट पास करना होता था उसके बाद मेडिकल और अंत में लिखि​त परीक्षा ली जाती थी,लेकिन अब बल में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) देना होगा। इस परीक्षा को पास करने वाले छात्रों का फिजिकल फिटनेस और मेडिकल टेस्ट होगा।

बता दें अभी तक की प्रक्रिया में फिजिकल और मेडिकल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों की ही लिखित परीक्षा ली जाती थी। कुछ दिनों में नई प्रक्रिया के तहत अग्निवीर बनने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। सेना में पहली बार अग्निवीरों की भर्ती पिछले साल हुई थी। इसकी प्रक्रिया वही थी जो पहले सैनिक बनने के लिए होती थी। अब इसमें बदलाव किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सेना की भर्ती रैली में बहुत सारे युवा आते हैं और मेडिकल और फिजिकल टेस्ट के दौरान भारी भीड़ होती है। इसमें सेना को काफी संसाधन लगाने पड़ते हैं।

प्रक्रिया में बदलाव के बाद लिखित परीक्षा यानी कॉमन एंट्रेस एग्जाम पास करने वालों का ही फिर फिजिकल और मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा और तब मेरिट के हिसाब से उनका अग्निवीर बनने के लिए चयन होगा। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के लिए पहले उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से चुस्त दुरुस्त होने संबंधी परीक्षण से गुजरना पड़ता था, उसके बाद मेडिकल जांच और सीईई के लिए उपस्थित होना अंतिम चरण था। लेकिन अब ऑनलाइन परीक्षा पहला चरण है।

बता दें कि भारतीय सेना में अभी तक 19000 अग्निवीर शामिल हुए हैं। मार्च के पहले हफ्ते में 21,000 और अग्निवीर सेना में शामिल होंगे।

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this