Homeदेशचूरू में बड़ा हादसा, वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश

चूरू में बड़ा हादसा, वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश

Published on

राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र स्थित भानुदा गांव में बुधवार को दोपहर में एक बड़ा हवाई हादसा हुआ।इस हादसे में इंडियन एयरफोर्स का एक फाइटर जेट प्लेन क्रैश गागा।हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस व प्रशासन हरकत में आ गया।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 12 बजकर 40 मिनट पर हुई।ऊंचाई पर उड़ रहा यह विमान अचानक हवा में ही अपना नियंत्रण खो बैठा और खेतों में जा गिरा। इस घटना के एक चश्मदीद प्रेम सिंह ने बताया कि विमान के गिरते ही एक तेज धमाका हुआ और विमान का टुकड़ा चारों तरफ बिखर गया। हादसे के कारण खेतों में भीषण आग लग गई, जिसे काबू में लाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच चुकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शवों के टुकड़े खेतों में बिखरे हुए दिखाई दिए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि प्लेन में एक से ज्यादा लोग सवार हो सकते हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे और हादसे में कितनों की मौत हुई है।

राजलदेसर थाना से पुलिस बल मौके पर पहुंच चुका है और एयरफोर्स की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।फिलहाल इलाके को सील कर दिया गया है । रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।शुरुआती जानकारी के अनुसार यह एयरफोर्स का विमान था, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

Latest articles

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...

यूरिन की समस्या को न करें इग्नोर! गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

यूरिन संबंधी सेहत को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।बार-बार यूरिन आना, जलन होना...

More like this