Homeदेशलालू यादव लगातार 13वीं बार बने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष, निर्विरोध हुए...

लालू यादव लगातार 13वीं बार बने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष, निर्विरोध हुए निर्वाचित

Published on

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में चल रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पूरा हो गया। लालू प्रसाद यादव को लगातार 13वीं बार निर्वोरिध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे ने अधिसूचना जारी कर इसकी पुष्टि की है।

निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि लालू प्रसाद यादव 13वीं बार राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। मंगलवार को नाम वापस लेने का समय दोपहर 3:00 बजे तक का था।लालू प्रसाद यादव ने सिर्फ नामांकन किया था।उन्होंने नामांकन वापस नहीं लिया जिसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे ने लालू यादव को निर्वाचित घोषित कर दिया। लालू प्रसाद यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन पत्र 5 जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में दिया जाएगा।

सोमवार, 23 जून को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए लालू प्रसाद यादव ने नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी की थी। इसके साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि उनका निर्वाचन निर्विरोध होगा। मंगलवार को दोपहर 2 बजे नामांकन पत्रों की जांच की गई। नाम वापस लेने की समय सीमा दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक तय की गई थी, लेकिन लालू प्रसाद यादव ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया।इसके बाद उन्हें आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए अधिसूचना जारी कर दी गई।

Latest articles

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...

यूरिन की समस्या को न करें इग्नोर! गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

यूरिन संबंधी सेहत को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।बार-बार यूरिन आना, जलन होना...

More like this