Homeटेक्नोलॉजीAC के रिमोट में बस दबा दें ये खास बटन, रात में...

AC के रिमोट में बस दबा दें ये खास बटन, रात में बिना ठिठुरन के आएगी अच्छी नींद,

Published on

मॉनसून भारत में दस्तक दे चुका है।गर्मी से राहत मिल गई है। रात में भी हल्की ठंडक महसूस होती है। ऐसे में अभी भी कई लोग ऐसे हैं, जो AC चला कर सो रहे हैं।रात में AC के कारण कमरे का तापमान ज्यादा ठंडा हो जाने के कारण ठंड की वजह से लोगों की नींद खुल जाती है।दरअसल, कई लोग इस बात को नहीं जानते कि उनके एयर कंडीशनर (AC) के रिमोट में एक खास बटन होता है। जिसका इस्तेमाल करने से रात में ठिठुरन से नींद नहीं खुलेगी और आप आराम से चैन की नींद सो पाएंगे। ऐसे में अगर आप भी रात एसी का इस्तेमाल करते हैं तो आप भी इस खास बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हमारे एसी के रिमोट में कंपनियां एक खास बटन देती हैं ‘Sleep Mode’ का। AC के रिमोट में इस खास बटन Sleep Mode का काम AC की ठंडक को एडजस्ट करना है। दरअसल, Sleep Mode एसी का एक खास फीचर है, जिसका काम सोते समय एसी के टेंपरेचर को एडजस्ट करना है,जिससे रात में कमरा ज्यादा ठंडा ना हो जाए,बल्कि टेंपरेचर नॉर्मल रहे। ऐसे में जब हम रात में सोते समय एसी को Sleep Mode में कर देते हैं, तो यह खुद स्मार्ट तरीके से टेंपरेचर धीरे-धीरे बढ़ा देता है। इससे हमें ठंड नहीं लगती और बिना किसी खलल के हम आराम से सो सकते हैं। इसके अलावा इस मोड को ऑन करने से बिजली की बचत भी होती है। हालांकि, Sleep Mode का यह खास फीचर आमतौर पर इंवर्टर AC में मिलता है। लेकिन आप अपने एसी के रिमोट में भी चेक कर सकते हैं। अगर आपके रिमोट भी ये फीचर है तो आप इसका इस्तेमाल कर रात में ठिठुरने से बच सकते हैं।

एसी में Sleep Mode ऑन करने के बाद, एसी हर घंटे टेंपरेचर 1°C बढ़ा देता है।मान लीजिए कि, आपने रात 10 बजे 24°C पर एसी को Sleep Mode में ऑन किया, तो रात 11 बजे एसी का टेंपरेचर खुद-ब-खुद 25°C और 12 बजे 26°C हो जाएगा।इसके साथ ही, फैन की स्पीड भी स्लो हो जाएगी।ऐसे में आपके रूम का टेंपरेचर भी नॉर्मल रहता है और बिजली की खपत भी कम होती है।

Sleep Mode का इस्तेमाल करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है।रात में जब आप सोने जाएं, तो एसी के रिमोट पर दिए गए Sleep Mode बटन को दबा दें। इसके बाद Sleep Mode का फीचर एक्टिव हो जाएगा और धीरे-धीरे खुद ही टेंपरेचर बढ़ाना शुरू कर देगा। बारिश के मौसम के लिए ये फीचर बहुत ही बढ़िया है। आप इसके इस्तेमाल से ना सिर्फ बिना खलल के सो सकते हैं बल्कि बिजली बिल की भी टेंशन से बच जाएंगे।

Latest articles

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

More like this

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...