Homeदेशसंजय कपूर का हुआ अंतिम संस्कार, फूट-फूटकर रोए कियान-समायरा

संजय कपूर का हुआ अंतिम संस्कार, फूट-फूटकर रोए कियान-समायरा

Published on

करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को लंदन में पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 53 वर्ष के थे।अंतिम संस्कार नई दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर किया गया, जिसमें परिवार के कई करीबी सदस्य और मित्र मौजूद थे। सोशल मीडिया पर अंतिम संस्कार के कई वीडियोज सामने आ रहे हैं,जिसमें करिश्मा से लेकर करीना कपूर, सैफ अली खान, समायरा और कियान को स्पॉट किया जा रहा है।

ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में करिश्मा संजय के पार्थिव शरीर के पास घुटनों के बल बैठी दिखाई दे रही हैं, उनके साथ उनकी बेटी और बेटा भी हैं।अंतिम संस्कार में शामिल होने के दौरान पूरा परिवार शोक में एकजुट था। यही नहीं सैफ दूर खड़े हैं। वहीं करीना कपूर थोड़ी इमोशनल नजर आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिता के अंतिम संस्कार में कियान ने कई रस्में निभाई। इस वक्त वह काफी इमोशनल भी हो गए।उन्हें रोता हुआ देख बहन समायरा भी रोने लगी। उसे करिश्मा ने चुप कराया। अंतिम संस्कार के बाद करिश्मा फिर से बच्चों संग मुंबई लौट गई।उनके जाते हुए स्पॉट किया गया। गौरतलब कि संजय कपूर का अंतिम संस्कार इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह में किया गया है।

22 जून को ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे तक औपचारिक प्रार्थना सभा रखी गई है।ऑनलाइन प्रसारित हो रहे एक संदेश में उनके परिवार के सदस्यों के नाम हैं, मां रानी सुरिंदर कपूर, पत्नी प्रिया, और बच्चे सफीरा और अजरिया, साथ ही समायरा और कियान. संजय कपूर ने 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी।

Latest articles

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...

यूरिन की समस्या को न करें इग्नोर! गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

यूरिन संबंधी सेहत को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।बार-बार यूरिन आना, जलन होना...

More like this