Homeदेशअभिषेक बच्चन नंबर 1 की रेस में सबसे आगे, शाहरुख-सलमान को दे...

अभिषेक बच्चन नंबर 1 की रेस में सबसे आगे, शाहरुख-सलमान को दे रहे तगड़ा कंपटीशन

Published on

बॉलीवुड के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स जैसे शाहरुख खान, सलमान खान को भी ‘हाउसफुल 5’ एक्टर अभिषेक बच्चन लगातार कंपटीशन दे रहे हैं। पिछले दो सालों में अगर देखा जाए तो अब अभिषेक बच्चन को हल्के में लेना गलत ही होगा।

शाहरुख खान ने पठान,जवान और डंकी जैसी फिल्में देकर जबरदस्त कमबैक किया था।जवान ने बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी, लेकिन इसके बाद से वो दोबारा फिर स्क्रीन पर नजर नहीं आए।

सलमान खान की किसी की भाई किसी की जान और टाइगर 3 रिलीज हुईं लेकिन इनमें पहले जैसी बात नहीं रही, जैसा कि उनकी पहले की फिल्मों में रहती थी।फैंस का कहना है कि अब कंटेंट चाहिए, केवल स्टारडम से ही काम नहीं चलेगा।

वहीं दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन लगातार फिल्मों में काम कर रहे हैं। ओटीटी हो या थिएटर, हर जगह छाए रहते हैं।2024 में आई वॉन्ट टू टॉक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाया था और साथ ही अभिषेक को क्रिटिक्स से तारीफें भी मिली थीं।फिर इस साल 2025 की शुरुआत में बी हैप्पी ने प्राइम वीडियो पर नंबर 1 पर ट्रेंड किया था, जिसे लोगों ने भी देखना काफी पसंद किया था।

अभी हाल ही में इनकी फिल्म हाउसफुल 5 रिलीज हुई थी, जिसने रिलीज होने के साथ ही पहले ही दिन 23 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी।अबतक यह 160 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई कर चुकी है। ये फिल्म पूरी तरह मस्ती , कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से भरपूर है, दर्शकों ने इस फिल्म को देखने के बाद अभिषेक की एक्टिंग की खूब तारीफ की।

अभिषेक की फिल्मों की खासियत ये है कि वो हर बार कुुछ नया करते हैं।दसवीं जैसी सोशल कॉमेडी हो या घूमर जैसी मोटिवेशनल स्पोर्ट्स फिल्म, उन्होंने हर किरदार को दिल से निभाया है।गौरतलब है कि नेटफ्लिक्स पर दसवीं भी नंबर 1 पर ट्रेंड कर चुकी है।

जहां बाकी स्टार्स साल में एक दो फिल्मों में दिखते हैं, अभिषेक बच्चन अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लगातार काम कर रहे हैं।यही वजह है कि लोग अब कहने लगे हैं कि 2025 में अगर कोई नंबर 1 स्टार है, तो वो कोई और नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन हैं।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...