Homeदेशराहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना,खोखले भाषण देना बंद कीजिए

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना,खोखले भाषण देना बंद कीजिए

Published on

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर रोके जाने के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक टिप्पणी का हवाला देते हुए गुरुवार (22 मई 2025) को आरोप लगाया कि उन्होंने भारत के सम्मान से समझौता कर लिया है।उन्होंने सवाल पूछा कि प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से पिछले दिनों दिए गए राष्ट्र के नाम संबोधन के वाडियो का एक हिस्सा एक्स पर शेयर किया जिसमें मोदी ने कहा है कि सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) स्तर पर संवाद के दौरान पाकिस्तान ने भरोसा दिलाया कि उसकी ओर से आगे कोई आतंकी गतिविधि और सैन्य दुस्साहस नहीं दिखाया जाएगा, जिसके बाद भारत ने भी उसकी बात पर विचार किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी, खोखले भाषण देना बंद कीजिए।सिर्फ इतना बताइए कि आतंकवाद पर आपने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया? ट्रंप के सामने झुककर आपने भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी और आपका खून सिर्फ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है?उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भारत के सम्मान से समझौता करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस पार्टी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीजफायर को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा।पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सेना पूरे बल से लड़ी हो…बस दो कदम पे जीत खड़ी हो, लेकिन जब मौका आ जाए…तभी अचानक रुकना नहीं था.कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सीजफायर का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी जी का खून सिर्फ कैमरा के सामने गर्म होता है। अमेरिका के आगे ठंडा पड़ जाता है।

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एक फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव को व्यापार समझौते के जरिए सुलझाया है।उन्होंने बुधवार (21 मई 2025) को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से व्हाइट हाउस में मुलाकात के दौरान यह दावा किया।इस पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री अपने करीबी दोस्त की ओर से बार-बार किए जा रहे इन दावों पर पूरी तरह मौन हैं। विदेश मंत्री जयशंकर भी अपने मित्र, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की ओर से दिए गए बयानों पर पूरी तरह खामोश हैं।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...