HomeखेलIPL में RCB का जलवा, ऑरेंज से लेकर पर्पल कैप तक सबकुछ...

IPL में RCB का जलवा, ऑरेंज से लेकर पर्पल कैप तक सबकुछ टीम के नाम

Published on

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का इस सीजन में शानदार प्रदर्शन रहा है। यह टीम इस समय प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास ऑरेंज कैप तो जोश हेजलवुड ने पर्पल कैप पर कब्जा कर रखा है।इस सीजन पूरी तरह से आरसीबी छाई हुई है।

आरसीबी ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया।यह उनकी 10 मुकाबलों में 7 वीं जीत थी, जिसकी वजह से वह 14 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गए। आरसीबी की इस जीत के बाद प्लेऑफ की राह और भी आसान हो गई है।

दिल्ली के खिलाफ ही कोहली और हेजलवुड ने ऑरेंज और पर्पल कैप पर कब्जा जमाया।कोहली ने दिल्ली के खिलाफ 47 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में कुल चार चौके लगाए।

कोहली इस 51 रनों की पारी की वजह से सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़कर नंबर एक पर पहुंच गए। कोहली ने 10 मैचों में 63.28 की औसत से 443 रन बनाए हैं।इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए हैं।

हेजलवुड इस मैच से पहले सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर थे। इस मैच में उन्होंने दो विकेट लिए, जिसकी बदौलत उन्होंने पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया।

हेजलवुड ने 10 मैचों में 17.27 की औसत और 8.44 की इकॉनमी रेट से 18 विकेट लिए हैं। कोहली और हेजलवुड के शानदार प्रदर्शन ने आरसीबी को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this