Homeखेलछक्का लगाते ही चल दिए पवेलियन… सैमसन के साथ मैदान पर आखिर...

छक्का लगाते ही चल दिए पवेलियन… सैमसन के साथ मैदान पर आखिर हुआ क्या

Published on

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन एक बार फिर अपने शानदार अंदाज में नजर आए, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में एक बेहतरीन छक्का उनके लिए भारी पड़ गया। अरुण जेटली स्टेडियम में 16 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में राजस्थान की टीम दिल्ली द्वारा दिए गए 188 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी।

पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने तूफानी अंदाज में की। दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में ही टीम को 60 रन के पार पहुंचा दिया। छठे ओवर में संजू ने पहले चौका और फिर अगली गेंद पर शानदार छक्का लगाया।लेकिन इसी शॉट के दौरान उनकी पसली में खिंचाव आ गया।

इसके बाद सैमसन ने एक और गेंद खेलने की कोशिश की लेकिन दर्द इतना बढ़ गया कि उन्हें ‘रिटायर्ड हर्ट’ होकर पवेलियन लौटना पड़ा।उस समय वो 19 गेंदों में 31 रन बनाकर खेल रहे थे और टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 61 रन था।

कुछ ही देर में रियान पराग आउट हो गए और दिल्ली के स्पिन गेंदबाजों ने रनगति पर लगाम लगा दी।इसके बाद अर्धशतक जड़ चुके यशस्वी जायसवाल भी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए।
सैमसन की चोट और उनके रिटायर होने का यह झटका टीम के लिए निर्णायक साबित हुआ।

संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स ने 2025 के लिए 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। संजू सैमसन अबतक आईपीएल से 90 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुके हैं।सैमसन ने 2013 में आईपीएल में डेब्यू किया था।अबतक सैमसन 174 आईपीएल मैच खेल चुके हैं, जिसमें 3 शतक और 26 अर्धशतकों की मदद से 4643 रन बना चुके हैं।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this