Adani Group: अडानी एंटरप्राइजेज ने रद्द किए 20 हजार करोड़ का FPO,निवेशकों के पैसे होंगे वापस

0
294

न्यूज डेस्क
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद विवादों में घिरे अदानी समूह की कंपनी अदानी इंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने 20 हजार करोड़ रुपए के अपने एफपीओ को निरस्त करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि बाजार (stock market) में उतार-चढ़ाव को देखते हुए यह फैसला किया गया है। कंपनी जल्द ही निवेशकों की राशि वापस करेगी। यह इश्यू 27 से 31 जनवरी तक खुला था। पहले दिन इसे महज एक फीसदी रिस्पांस मिला था।

कंपनी ने बुधवार को बताया कि एफपीओ पूरी तरह से भर गया था,लेकिन अदानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Adani Group) के बोर्ड ने नैतिक रूप से इस पर आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है। अभूतपूर्व स्थिति और बाजार की मौजूदा अस्थिरता को देखते हुए हम एफपीओ के निवेशकों को उनके पैसे वापस कर उनके हितों की रक्षा करना चाहते हैं। 27 जनवरी को अदानी इंटरप्राइजेज ने 20 हजार करोड़ जुटाने के लिए एफपीओ जारी किया था।

गौरतलब है कि अमेरिकी निवेशक हिंडनबर्ग ने पिछले सप्ताह अदानी समूह पर अपने खाते को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगाया था। उसके बाद से ही कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आ रही है। देश का विपक्ष इसे लगातार मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहा है।

एफपीओ क्या होता है?

एफपीओ यानी फॉलोआन पब्लिक आफर किसी कंपनी के लिए पैसे जुटाने की एक प्रक्रिया होती है,जो कंपनी पहले से शेयर बाजार में सूचीबद्ध होती है। इसके तहत कंपनी निवेशकों के लिए नए शेयर आफर करती है।

28 फीसदी से ज्यादा टूटे शेयर

बुधवार को पहली बार अदानी की कंपनियों के शेयर 28 फीसदी से ज्यादा तक टूट गये। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के पहले दिन इनमें 20 फीसदी तक ही गिरावट आई थी। समूह की कुल 11 कंपनियां शेयर बाजार में सूचीबद्ध हैं। बुधवार को समूह का कुल बाजार पूंजीकरण घटकर 11.76 लाख करोड़ रह गया। पिछले हफ्ते मंगलवार को यह 19.20 लाख करोड़ रुपऐ था।

अमीरों की सूची में 15वें नंबर पर खिसके अडानी

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (American research firm Hindenburg) की रिपोर्ट के करीब एक हफ्ते बाद गौतम अडानी (Gautam Adani billionaire businessman) अब शीर्ष अमीरों की सूची में 15वें स्थान पर खिसक गये हैं। वहीं,रिलांयस के मुखिया मुकेश अंबानी छलांग लगाकर 9वें स्थान पर पहुंच गये हैं। अंबानी अब एशिया के सबसे अमीर कारोबारी हैं। बुधवार को अदानी की कुल संपत्ति 13 अरब डॉलर गिरकर 75 अरब डॉलर रही। जबकि मुकेश अंबानी की संपत्ति 83.7 अरब डॉलर रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here