अंतिम मुकाबला भी नहीं खेल पाया पाकिस्तान,बांग्लादेश संग चैंपियंस ट्रॉफी से दुखद विदाई

0
82

पाकिस्तान और बांग्लादेश टीम की चैंपियंस ट्रॉफी से दुखद विदाई हो गई है। गुरुवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीम की भिड़ंत होनी थी, लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया। पूरे मैच में एक भी गेंद नहीं फेंका जा सका।
पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों अपने पहले दो ग्रुप मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इस तरह दोनों टीमों ने अंक बांटकर अपना अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त किया।इससे पहले मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था।
बांग्लादेश को पहले भारत ने 6 विकेट से हराया, फिर दूसरे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने भी 5 विकेट से हरा दिया। चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश की टीम अपना खाता भी नहीं खोल पाई।चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मुकाबले में सभी टीमों को तीन-तीन मैच खेलने थे।
चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की टीम को ग्रुप में ए में शामिल किया गया था। जिसमें भारत, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीम को भी रखा गया है।लेकिन इस ग्रुप में मेजबान टीम सबसे आखिरी स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट से विदा हो गई।पाकिस्तान को पहले मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने 60 रनों से हराया।उसके बाद भारत ने दूसरे मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here