दिल्ली का खजाना खाली,महिलाओं को जरूर देंगे 2500,आतिशी का हमला- बहाना न बनाएं

0
140

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार का खजाना खाली है।उन्होंने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पूर्व सरकार ने मौजूदा बीजेपी गवर्नमेंट के लिए सरकारी खजाना खाली छोड़कर गई है।इस बीच उन्होंने यह आश्वासन दिया है कि महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये जरूर देंगे। उन्होंने कहा कि ढाई हजार रुपये मासिक भुगतान को विस्तृत योजना के साथ लागू किया जाएगा।मीडिया से बात करते हुए सीएम गुप्ता ने कहा कि महिला समृद्धि योजना को लागू करने के लिए अधिकारियों के साथ कई बैठकें हुई हैं, जिसके तहत दिल्ली में पात्र महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह का भुगतान जल्द किया जाएगा।

मीडिया की ओर से महिला समृद्धि योजना को लागू करने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली आम आदमी पार्टी सरकार ने हमें किस स्थिति में छोड़ गई है। जब हम मौजूदा सरकार की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठे, तो हमने पाया कि सरकारी खजाना खाली है।इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि इस योजना को निश्चित रूप से विस्तृत योजना के साथ लागू किया जाएगा।

दूसरी तरफ दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली सरकार पर हमला किया है।दिल्ली सरकार का खजाना खाली वाले बयान पर गुस्सा जाहिर करते हुए पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि जब साल 2015 में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी, तब दिल्ली का कुल बजट सिर्फ 30 हजार करोड़ था। केंद्र सरकार से दिल्ली को कुछ नहीं मिला।10 साल तक आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ईमानदार सरकार चलाई। साल 2024-25 में दिल्ली का बजट 30 हजार करोड़ से बढ़कर 77 हजार करोड़ हो गया।

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता पर तंज कसते हुए कहा कि बहाने मत बनाइए दिल्ली की जनता ने जनादेश दिया है, अब आप अपने वादे पूरे करें।आतिशी ने दावा करते हुए कहा कि वो बीजेपी को चुनौती देती हैं कि बीजेपी शासित 20 राज्यों में किसी भी राज्य का नाम बताएं जहां पर 10 साल में सरकार का बजट ढाई गुना बढ़ गया है।आतिशी ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने 10 साल में दिल्ली के बजट को ढाई गुना बढ़ा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here