सोहम शाह के फिल्म क्रेजी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

0
193

सोहम शाह अपनी नई और रोमांचक फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं।इस फिल्म का नाम ‘क्रेजी’ है।‘तुम्बाड’ की री-रिलीज के बाद सोहम शाह की अगली फिल्म का हाइप सातवें आसमान पर पहुंच गया था। ऐसे में उनकी एक्साइटमेंट को और बढ़ाने के लिए एक्टर ने ‘तुम्बाड’ की दादी, हस्तर और विनायक के साथ इसका टीजर हाल ही में जारी किया था। अब सोहम शाह ने फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो देखने में काफी मजेदार है।इसमें सोहम शाह अभिमन्यु के ‘क्रेजी’ किरदार में नजर आ रहे हैं। ऐसे में आइए फिल्म के ट्रेलर पर डालते हैं एक नजर।

सोहम शाह की ‘क्रेजी’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है, जो काफी जबरदस्त है।इस फिल्म का ट्रेलर आपको एक रोमांचकारी और थ्रिलिंग दुनिया में ले जाने का वादा करता है। यह ट्रेलर दर्शकों को एक नई, यूनिक और अतरंगी कॉन्सेप्ट की ओर इशारा करता है।सोहम शाह ने ‘क्रेजी’ के ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा कि एक अच्छे सर्जन,एक टेर्रिबल पिता और एक संदिग्ध मानव।अपने जीवन के सबसे बुरे दिन पर अभिमन्यु सूद के साथ एक CRAZXY यात्रा के लिए तैयार हो जाइए।

‘क्रेजी’ एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है, जिसे गिरीश कोहली ने लिखा और निर्देशन ने किया है. इस फिल्म के निर्माता सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता शाह और आदेश प्रसाद हैं।वहीं, सह-निर्माता के रूप में अंकित जैन हैं।सोहम शाह की ‘क्रेजी’ 28 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here