Homeदेशदिल्ली के कौन होंगे मुख्यमंत्री और ये कबतक लेंगे शपथ

दिल्ली के कौन होंगे मुख्यमंत्री और ये कबतक लेंगे शपथ

Published on

8 फरवरी को चुनाव परिणाम आने के साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि इस चुनाव में दिल्लीवासियों ने आम आदमी पार्टी की सरकार को हटाकर अब वहां बीजेपी की सरकार लाने का निर्देश दे दिया है,लेकिन उसके बावजूद बीजेपी दिल्ली में सरकार के मुखिया यानी मुख्यमंत्री तय करने को लेकर अभी पेशोपेश में है।

हालिया विधान चुनावों में बीजेपी ने कई राज्यों में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों के नामों का खुलासा नहीं किया था । इस ट्रेंड को पार्टी की जीत के लिए एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है। बीजेपी ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रचार के दौरान किसी एक नेता के नाम को प्रमुखता न दी जाए, ताकि चुनाव परिणाम तेज के बाद पार्टी आलाकमान अपना फैसला ले सके, जो हर बार एक सरप्राइज देने के रूप में सामने आता है। बीजेपी ने कई राज्यों में इस ट्रेंड को अपनाया।मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में इस रणनीति पालन किया गया।चुनावी परिणाम के बाद ही शिवराज सिंह चौहान, डॉ. रमण सिंह, वसुंधरा राजे जैसे नेता की जगह मोहन यादव, विष्णुदेव साय और भजनलाल शर्मा जैसे नेताओं को मुख्यमंत्री बनाया गया।इसी तरह, दिल्ली चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ने किसी का भी मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत नहीं किया था।साथ ही भारतीय जनता पार्टी अभी 27 वर्षों बाद दिल्ली विधान सभा चुनाव में मिली जीत का भी आनंद लेना चाह रही है।इसके अलावा मणिपुर मेंं मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह के इस्तीफे से मणिपुर में उत्पन्न परिस्थितियों से भी बीजेपी को निबटना है।यही कारण है कि नतीजों के बाद भी अभी दिल्ली के लिए मुख्यमंत्री के नामों को लेकर कयासबाजी जा दौर जारी है।

दिल्ली में बीजेपी के मुख्यमंत्री उम्मीदवारों की सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं, जिनमें मनोज तिवारी, वीरेंद्र सचदेवा, मनजिंदर सिंह सिरसा, कैलाश गहलोत और आशीष सूद का नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहा है।खास बात यह है कि इस बार पार्टी महिला सीएम के विकल्प पर भी विचार कर सकती है, और इसे देखते हुए बांसुरी स्वराज (पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी) के नाम पर भी चर्चा हो रही है।

इसके अलावा, बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए, बीजेपी दलित और महादलित फैक्टर को अहमियत देते हुए इस वर्ग से आने वाले किसी नेता को भी मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप सकती है। इस बार बिहार का चुनाव देखते हुए बीजेपी बिहारी मूल के किसी ने एक नेता को भी मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप सकती है।इस तरह बीजेपी में कईयों के अक्स मुख्यमंत्री के रूप में उभरकर सामने आ रहा है।ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में इन चेहरों में से ही कोई चेहरा होगा या फिर बीजेपी किसी नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाकर सबको चौका देगी।

 

 

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...