Homeमनोरंजनअक्षय , परेश, सुनील की तिकड़ी के साथ प्रियदर्शन फिर करेंगे हेरा-फेरी

अक्षय , परेश, सुनील की तिकड़ी के साथ प्रियदर्शन फिर करेंगे हेरा-फेरी

Published on

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन आज अपना 68 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने अपने बर्थडे पर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है, जिसे जानने के बाद उनकी एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी। दरअसल, प्रियदर्शन एक बार फिर अक्षय कुमार की कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ की तीसरी किस्त के लिए निर्देशन की कमान अपने हाथ में ले रहे हैं।उन्होंने इसका ऐलान आज अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया है, जिसका मतलब है कि दर्शक राजू, घनश्याम और बाबू भैया को एक बार फिर सिनेमाघरों में एंटरटेन करते देख सकेंगे।

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर प्रियदर्शन को बधाई देते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे प्रियदर्शन सर. आपके बर्थडे को सेलिब्रेट करने का इससे अच्छा क्या तरीका हो सकता है कि मैं आपके साथ एक हॉन्टेड सेट पर पूरा दिन बिताऊं। मेरे मेंटर बनने के लिए बहुत शुक्रिया।आप इकलौते ऐसे आदमी हैं जिनकी बेतरकीबी से दिखाई गई चीज भी स्क्रीन पर मास्टरपीस लगती है। दुआ करता हूं कि आपका पूरा दिन कम रीटेक्स के साथ बीते और ये साल आप के लिए बेहतरीन साल हो।

अक्षय कुमार की इस ट्वीट पर प्रियदर्शन ने जवाब देते हुए लिखा, ‘तुम्हारी बधाई के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। इसके बदले में मैं तुम्हें एक रिटर्न गिफ्ट देना चाहता हूं।मैं हेरा फेरी 3 करने के बारे में सोच रहा हूं, क्या तुम लोग तैयार हो।इसी के साथ उन्होंने अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल को टैग किया।

अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन के इस सरप्राइज पर रियेक्ट करते हुए लिखा, ‘सर जन्मदिन आपका है और गिफ्ट मुझे मिल रहा है। चलो फिर ठीक है, करते हैं थोड़ी हेरा फेरी।मालूम हो कि प्रियदर्शन इन दिनों अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ की शूटिंग कर रहे हैं।इस फिल्म में अक्षय के अलावा तब्बू और मिथिला पालकर भी नजर आएंगी।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this