Homeदेशअर्शदीप सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में तोड़ा डाला सबसे...

अर्शदीप सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में तोड़ा डाला सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Published on

इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी 20 के मैचों की वर्तमान श्रृंखला में पहले टी 20 मुकाबले में तो भारत ने 1- 0 से बढ़त बना ही लिया है।इस मैच में अर्शदीप सिंह ने भी बड़ा कारनामा किया। अर्शदीप अब टी 20 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले मुकाबले में 2 विकेट चटकाकर युजवेंद्र चहल के 96 विकेटों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अर्शदीप के खाते में अब 61 मैचों में 97 विकेट हो गए हैं।हालांकि, भारतीय महिला टीम की दो गेंदबाज अर्शदीप सिंह से आगे हैं। दीप्ति शर्मा और पूनम यादव टी20 आई में विकेट चटकाने के मामले में अर्शदीप से आगे हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले पुरुष खिलाड़ियों में 61 मैचों में 97 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह सबसे आगे हैं ,इसके बाद 80 मैचों में 96 विकेट लेकर युजवेंद्र चहल दूसरे स्थान पर,110 मैचों 91 विकेट लेकर हार्दिक पांड्या तीसरे स्थान पर,87 मैचों में 90 विकेट लेकर भुवनेश्वर कुमार चौथे स्थान पर और 70 मैचों में
89 विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह 5 वें स्थान पर हैं।

बात अगर पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ियों के टी 20 मैचों में ओवरऑल गेंदबाजी के प्रदर्शन की की जाय तो इस में महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने बाजी मारी है। टी 20 मैचों में विकेट चटकाने के महिला में अर्शदीप सिंह के नए रिकॉर्ड के बावजूद दीप्ति शर्मा और पूनम यादव विकेट चटकाने में उनसे आगे चल रहे हैं।दीप्ति शर्मा भारतीय महिला टीम की अहम सदस्य हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 124 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 6.04 की इकॉनमी से उनके नाम 138 विकेट दर्ज हैं।इतना ही नहीं दीप्ति महिला क्रिकेट में दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं।दाएं हाथ की ऑफ ब्रेक गेंदबाज दीप्ति ने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 436.5 ओवर गेंदबाजी की है। हालांकि उन्होंने केवल एक बार ही 4 विकेट हासिल किया है, इसके बावजूद वह टी 20 फॉर्मेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज हैं।

ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाली दीप्ति भगवान शर्मा ने 124 टी 20 मैचों की 79 परियों में 104.02 की स्ट्राइक रेट से 1086 रन बनाए हैं। दीप्ति के नाम इस फॉर्मेट में कुल दो अर्धशतक भी दर्ज हैं।अपने कैरियर में 95 चौके और 7 छक्के लगाने वाली इस धाकड़ खिलाड़ी का औसत भी 23.60 का है।27 वर्षीय दीप्ति ने भारतीय टीम के लिए डेब्यू 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच से किया था।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...