Homeखेलटीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम होगा या नहीं, बीसीसीआई...

टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम होगा या नहीं, बीसीसीआई ने दिया जवाब

Published on

#BCCI # decision regarding the name of pakistan on its kits and jercy#Bharat#Pakistan

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर पाकिस्तान के नाम छापने की खबर पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि टीम अपनी जर्सी पर ‘पाकिस्तान’ का नाम नहीं लिखेगी।आम तौर पर, यह नियम है कि किसी भी आईसीसी इवेंट के आधिकारिक लोगो में मेजबान देश का नाम होता है. जब पाकिस्तान 2023 में 50 ओवर के आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए भारत आया था, तो बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम की जर्सी पर छपे लोगो में भारत का नाम लिखा था।यह आईसीसी टूर्नामेंटों का आम प्रोटोकॉल है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पहले पूरी तरह से पाकिस्तान में ही होना था, लेकिन भारत के पाकिस्तान जाने से इनकार करने के बाद रोहित शर्मा और उनकी टीम के मैच हाईब्रिड मॉडल पर दुबई में स्थानांतरित कर दिए गए।मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बीसीसीआई अपनी टीम किट पर ‘पाकिस्तान’ लिखवाने के लिए इच्छुक नहीं है, क्योंकि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के अपने मैच दुबई में खेलेगी।

कथित तौर पर आईसीसी ने भारतीय बोर्ड से कहा कि भारतीय टीम को किट पर ‘पाकिस्तान’ लिखवाना अनिवार्य है क्योंकि टूर्नामेंट का मूल मेजबान देश यही है। हालांकि, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस अटकल को खारिज कर दिया कि बोर्ड ने टीम की आधिकारिक जर्सी पर पाकिस्तान का नाम रखने पर आपत्ति जताई है।शीर्ष अधिकारी ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करेगी।

सैकिया ने मीडिया से कहा कि ‘बीसीसीआई चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान आईसीसी की ड्रेस से संबंधित हर नियम का पालन करेगी।उन्होंने कहा, कि लोगो और ड्रेस कोड के संबंध में अन्य टीमें जो भी करेंगी, हम उसका पूरी तरह से पालन करेंगे। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईसीसी ने कहा है कि यदि खिलाड़ियों की किट पर मेजबान देश पाकिस्तान के नाम के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का लोगो नहीं पाया गया तो भारतीय टीम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।आईसीसी के नियमों के अनुसार, टीमों की जर्सी पर मेजबान टीम का नाम लिखा होना चाहिए, चाहे मैच कहीं भी हो रहा हो।

Latest articles

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

#Cholesterol# Reports# Normal#Still #Risk #Heart- Attack#Beware# Reason हार्ट की सेहत की बात होती है तो...

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

More like this

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

#Cholesterol# Reports# Normal#Still #Risk #Heart- Attack#Beware# Reason हार्ट की सेहत की बात होती है तो...

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...